- Hindi News
- भाजपा ने कांग्रेस की झोली से 2 सीटें निकालीं
भाजपा ने कांग्रेस की झोली से 2 सीटें निकालीं
कार्यालय संवाददाता | शाहपुरा
शाहपुरापंचायत समिति में रविवार को हुए उप प्रधान के चुनाव में भाजपा ने कांग्रेस की झोली से दो मत निकालकर अपना उपप्रधान बनाने में सफलता हासिल की। इससे कोरम नहीं होते हुए उप प्रधान बनने पर भाजपा में जश्न का माहौल हैं और कार्यकर्ताओं ने जीत का श्रेय विधायक राव राजेंद्र सिंह को दिया। वहीं क्रॉस वोटिंग के कारण कांग्रेस की हार होने से पार्टी पदाधिकारियों के बीच आपस में असंतोष बना हुआ हैं।
निर्वाचन अधिकारी आर.डी.मीणा ने बताया कि रविवार को पंचायत समिति के उप प्रधान पद के लिए कांग्रेस से अशोक कलवानियां एवं भाजपा से निर्दलीय के रूप में वार्ड 6 से पंचायत समिति का चुनाव जीतने वाले मामराज शर्मा ने नामांकन पत्र दाखिल किए। इसमें मतदान होने पर मामराज शर्मा को कुल 23 मतों में से 13 एवं अशोक को 10 मत मिलने पर भाजपा के मामराज शर्मा 3 मतों से विजयी हुए।
क्रॉसवोटिंग से कांग्रेस में असंतोष : पंचायतसमिति की कुल 23 में 12 पर कांग्रेस, 10 पर भाजपा एवं 1 सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी ने बाजी मारी थी। लेकिन उप प्रधान के मतदान में कांग्रेस प्रत्याशी को केवल 10 मत ही मिले। दो मत क्रॉस वोटिंग के कारण भाजपा के उम्मीदवार को मिलने के कारण कांग्रेस खेमे में असंतोष हैं।
भाजपाखेमे में खुशी : भाजपाके पास कुल 10 सीट एवं निर्दलीय प्रत्याशी मामराज का समर्थन मिलने के बाद कुल 13 मत मिलने पर भाजपा खेमे में खुशी की लहर छाई हुई है। कार्यकर्ताओं ने शाहपुरा विधायक राव राजेंद्र सिंह को जीत का श्रेय देते हुए बधाइयां दी।
अंतिमसमय तक अड़े रहे सदस्य
कांग्रेससे जीते कई पंचायत समिति सदस्य उप प्रधान बनने के लिए आखिरी समय तक अड़े हुए थे। आखिर में उप प्रधान का टिकट अशोक कलवानियां को मिलने पर किन्हीं दो नाराज पंचायत समिति सदस्यों ने कांग्रेस सीट से जीतने के उपरांत भी भाजपा प्रत्याशी को मत दे दिया।
कोटपूतली. उपप्रधानचुनाव के लिए वार्ड 9 से निर्वाचित पंचायत समिति सदस्य सुनीता गुर्जर जब मतदान करने अंदर गई तो सुरक्षा लिहाज से बच्चे को अपने पति को सौंप गई।