पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सामाजिक सरोकार निभाएं भामाशाह

सामाजिक सरोकार निभाएं भामाशाह

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कार्यालय संवाददाता| शाहपुरा

शहरके गोपीनाथजी की गली स्थित राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय में गुरूवार को भामाशाह श्यामसुंदर जोशी द्वारा लगाए गए वाटरकूलर मय आरओ का चेयरमैन रजनी पारीक के मुख्य आतिथ्य में शुभारंभ किया गया। चेयरमैन पारीक ने कहा कि भामाशाहों को सामाजिक सरोकार के कार्यों में बढ़-चढकर भाग लेना चाहिए। उन्होंने भामाशाह श्यामसुंदर जोशी द्वारा वाटरकूलर लगाने पर आभार जताते हुए कहा कि बालिका स्कूल में शुद्ध पानी उपलब्ध होगा। भाजपा मंडल अध्यक्ष कैलाश खंडेलवाल ने अन्य भामाशाहों को भी आह्वान करते हुए कहा कि भामाशाह ऐसे सामाजिक सरोकार निभाते हुए रचनात्मक एवं सामाजिक कार्य के साथ आगे आकर पुनित कार्य में भागीदार बने पालिका उपाध्यक्ष रविश खटाणा,पूर्व पालिकाध्यक्ष बाबूलाल चूडला ने कहा कि भामाशाहों को गरीब लोगों की मदद करने के लिए आगे आना चाहिए। विक्रम व्यास,महेश पारीक ने कहा कि धर्म के कार्यों में हर व्यक्ति को हैसियत के अनुसार धन खर्च करना चाहिए। इससे पूर्व प्रधानाध्यापक रेखा शर्मा के नेतृत्व में शिक्षिका गुरमीत,स्नेहवती कुमावत, हंसा पलसानिया, मोनिका चतुर्वेदी, सुमित्रा शर्मा आदि ने अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान शिक्षक नेता दयाशंकर शुक्ल, समाजसेवी चंद्रशेखर शर्मा,शिवकुमार शर्मा,मुकेश टेलर, सुरेंद्र बन्ना, बनवारी तिवाडी, राकेश वैध, मंजू सोनी, बिमला शर्मा आदि मौजूद थे।

कल्याणपुरा कलां में सबने किया श्रमदान

कोटपूतली| मुख्यमंत्रीजलस्वावलंबन योजना के तहत शुक्रवार को जहां कल्याणपुरा कलां में सरकारी कार्मिकों ने ग्रामीणों के साथ श्रमदान किया। वहीं कंवरपुरा को खुले शाैच से मुक्त कराने के लिए अधिकारियों ने ग्रामीणों को प्रेरित किया। कल्याणपुरा कलां में बीडीओ राजबाला मीणा, पावटा बीडीओ रेखा रानी व्यास की अगुवाई में सरकारी कार्मिकों ने सरपंच बुधराम चनेजा ग्रामीणों के साथ जोहड की खुदाई कर श्रमदान किया। दूसरी और कंवरपुरा में बीडीओ राजबाला मीणा ग्रामीणों से रूबरू होते हुए ग्रामीणों को खुले में शौच नही जाने के लिए प्रेरित किया। ग्रामीणों को अधिक से अधिक शौचालय बनाने को कहा। इस दौरान ग्राम गोरधनपुरा कंवरपुरा में चल रहे सीडिंग कार्यक्रम के तहत ग्रामीणों को स्वच्छ भारत मिशन की जानकारी दी।

खबरें और भी हैं...