ट्रोले में जा घुसी बस, 15 सवारियां घायल
जयपुर-दिल्लीहाइवे पर शुक्रवार सायंकाल रघुनाथपुरा कट के पास दिल्ली से जयपुर जा रही सवारियों से भरी बस, यू टर्न ले रहे एक ट्रोले में जा घुसी। इससे बस में सवार डेढ दर्जन सवारियां घायल हो गईं। हादसे की आवाज सुनकर बस में बैठी सवारियों में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस ने 108 सहित तीन एम्बूलेंसो की सहायता से घायलों को बीडीएम अस्पताल में पहुंचाया। पुलिस के अनुसार सवारियों से भरी निजी ट्रैवल की एक बस दिल्ली से जयपुर जा रही थी कि ग्राम रघुनाथपुरा के पास कट पर यू टर्न ले रहे एक ट्रोले में जा घुसी। बताया जा रहा है कि यू टर्न ले रहा ट्रोला अचानक हाइवे पर गया। हालांकि बस चालक ने ब्रेक लगाने की कोशिश की, लेकिन वह सफल नहीं हो सका। सूचना पर पुलिस ने बस में से सवारियों को निकालकर कई एंगुलेंसों की सहायता से यहां के राजकीय बीडीएम अस्पताल में पहुंचाया। इतने घायल मरीज एक साथ जाने से अस्पताल प्रशासन भी सकते में गया।
आधेघंटें तक रहा यातायात बाधित : हादसेके चलते दिल्ली से जयपुर जाने वाली लेन पर आधा घंटे तक जाम लग गया। जिससे कई किमी तक वाहनों की कतारें लग गईं। पुलिस प्रशासन क्रेन की सहायता से हादसे में क्षतिग्रस्त हुई बस को साईड में करवाकर यातायात सुचारु करवाया।
ये हुए घायल, एक को किया जयपुर रेफर
हादसेमें शाहपुरा के नयाबास निवासी रामचंद्र रैगर (52), रेवाडी थाना निवासी भिवाड़ी थाना निवासी मोबिन मुसलमान (38), यूपी इटावा निवासी पूरण यादव (30), मंगोलपुरी दिल्ली निवासी शांती खटीक (36), बहरोड निवासी इमरती शर्मा (40), जयपुर निवासी गिर्राज शर्मा (30), राहुल शर्मा (24), ओमप्रकाश गोयल (56), थानागाजी निवासी सुमन योगी (28), यूपी खुशीनगर निवासी पन्नेलाल (38), भैंसलाना निवासी गोकुल सिंह राजपूत (38), बहरोड निवासी किरोसता (30) प|ी प्रमाेद यादव, थानागाजी निवासी नंदू याेगी (5) घायल हो गए। इनमें से सुमन योगी की हालत गंभीर होने पर जयपुर रेफर कर दिया गया।
कोटपूतली. सड़कहादसे में घायल मुसाफिर बीडीएम अस्पताल में उपचार कराते हुए।