पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सोलर लाइट खरीद में गड़बड़ी, दाे सचिवों को थमाए आरोप पत्र

सोलर लाइट खरीद में गड़बड़ी, दाे सचिवों को थमाए आरोप पत्र

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटपूतली| तहसीलक्षेत्र में विभिन्न पंचायतो द्वारा सोलर लाइट में गड़बड़ी के मामले में जहां गड़बडि़यों को लेकर दो सचिवों को आरोप पत्र थमाए गए हैं। वहीं पांच सचिवो से गड़बड़ी की जाने वाली राशि को उनके वेतन से वसूल किया गया है। तीन साल पहले बूचारा पाथरेडी मे सोलर लाइटंे खरीदी गई थी। गड़बड़ी की शिकायत पर जिला परिषद ने बूचारा के तत्कालीन सचिव सुशीला मीणा पाथरेडी के अरुण कुमार मीणा को आरोप पत्र थमाए हैं। जबकि बूचारा सचिव सुशीला मीणा से 3600, मोहनपुरा के सचिव से 7200, सांगटेडा के सचिव से 6000, कल्याणपुरा खुर्द के सचिव से 7200 पाथरेडी के सचिव से 3600 रुपए वसूल किए गए है। उल्लेखनीय है कि इन पंचायतो ने अनुबंधित फर्म के माध्यम से सोलर लाईटंे नहीं खरीदी थी। अन्य पंचायतो ने अनुबंधित फर्माे से 21 हजार 500 रुए प्रति सोलर लाइट खरीद की थी जबकि उक्त पंचायतों ने ये सोलर लाइटें 21 हजार 800 रुपए में खरीद की थी। ऑडिट पार्टी ने इन पंचायत सचिवो को अंतर राशि जमा कराने को कहा था। इस संबंध में पंचायत समिति के अकाउंटेंट दिनेश शर्मा का कहना है कि इन पांचों सचिवों से उनकी रकम राजकोष में जमा करा दी गई है।

पुलिसहवालात से फरार आरोपी को फिर रिमांड पर सौंपा

कोटपूतली| पनियालाथानेसे संतरी को धक्का देकर फरार हुए आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे पुलिस रिमांड पर सौंप दिया गया। ट्रक लूट के मामले में नूहं मेवात निवासी वसीम मेव को प्रोडक्शन वारंट के तहत गिरफ्तार कर पुलिस रिमांड पर ले रखा था 6 फरवरी को आरोपी पुलिस थाने मे शौच जाने की बात कहकर हवालात को खुलवाया, जैसे ही हवालात को संतरी वीरेन्द्र सिंह ने खोला तोे आराेपी संतरी को धक्का देकर फरार हो गया था। पुलिस ने गुरूवार देर शाम आरोपी को तावडू कस्बे से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे फरार होने के मामले में जेसी भेजने के आदेश दिए लेकिन ट्रक लूट के मामले में उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर पुन: सौंप दिया गया।

खबरें और भी हैं...