पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दबिश देने गई अाबकारी पुलिस को ग्रामीणों ने पीटा

दबिश देने गई अाबकारी पुलिस को ग्रामीणों ने पीटा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुखबिरकी सूचना पर ग्राम महरमपुर राजपूत में दबिश देने गई आबकारी पुलिस को ग्रामीणों पीटकर भगा दिया। पुलिस के अनुसार बुधवार रात्रि को ग्राम में एक परिवार के यहां कच्ची अवैध शराब का जखीरा पड़ा हाेने की सूचना पर आबकारी पुलिस के सीआई महेश भीमवाल की अगुवाई में थाना प्रभारी जीपी मीणा सहित आबकारी पुलिस गांव पहुंची जहां सुरेश के घर की तलाशी लेने पर वहां मौजूद पिंटू, सूरज, जगदीश, दानाराम, हरिराम सहित आसपास के लोगों ने लाठियों सरियों से लैस होकर पथराव शुरू कर दिया, जिससे आबकारी पुलिस को भागने पर मजबूर होना पड़ा। पथराव हमले से चालक के चोटें आईं तथा सरकारी बोलेरो जीप के शीशे टूट गए। आबकारी थाना प्रभारी जीपी मीणा ने आरोपियों के खिलाफ राजकार्य में बाधा सहित मारपीट सरकारी वाहन को क्षतिग्रस्त करने का मामला दर्ज कराया है।

कोटपूतली. महरमपुरराजपूत में दबिश देने गई आबकारी पुलिस पर पथराव से क्षतिग्रस्त सरकारी जीप।