- Hindi News
- जाहोता ने सिरसली को 51 रन से हराकर बाजी मारी
जाहोता ने सिरसली को 51 रन से हराकर बाजी मारी
जाहोता ने सिरसली को 51 रन से हराकर बाजी मारी
जाहोता|ग्रामपंचायत सिरसली के बिहारीपुरा ग्रिड के पास चल रही चैंपियन क्रिकेट प्रतियोगिता में जाहोता सिरसली क्रिकेट क्लब के बीच मैच खेला गया। इसमें जाहोता क्रिकेट क्लब ने सिरसली को 12 ओवर में 51 रन बनाकर 7 विकेट से हराया। मैन ऑफ मैच देवेंद्र को दिया गया। दूसरा मैच सिरसली के ओम शिव क्रिकेट क्लब जाहोता की भूरावाली क्लब के बीच खेला गया। इसमें भूरावाली क्लब ने 81 रन बनाकर बाजी मारी। मैन ऑफ मैच जीतू यादव को दिया गया।
पटवारीको मिले चार्ज तो हो काम
गोविंदगढ़|ग्रामपंचायत मलिकपुर में पटवारी होने से करीब दो साल से गोविंदगढ़ पटवारी के पास चार्ज था और दोनों गांव आसपास होने से मलिकपुर के लोग अपना कार्य गोविंदगढ़ पटवारी के पास कराते रहे थे, लेकिन करीब एक माह से इस ग्राम पंचायत का चार्ज घिनोई ग्राम पंचायत के पटवारी को दे दिया गया है। इस कारण पटवारी एक होने दो पंचायतें होने से घिनोई पटवारी सप्ताह में 3 दिन ही मलिकपुर को दे पाता है। ऐसे में अन्य दिन कार्य पड़ने पर मलिकपुर के लोगों को करीब 15 किलोमीटर का चक्कर लगाकर घिनोई जाना पड़ता है। समस्या से परेशान ग्रामीणों ने गिरधारी निठारवाल के नेतृत्व में विधायक रामलाल शर्मा को एक ज्ञापन दिया और पूर्व की भांति वापस गोविंदगढ़ पटवारी को ही चार्ज देने की मांग की।
खरीफफसलों में कीट नियंत्रण के बताए उपाय
फुलेरा|ग्रामतेज्या का बास में गुरुवार को कृषि विभाग की ओर से एक दिवसीय अनुसूचित जाति महिला कृषक प्रशिक्षण शिविर रामचंद वर्मा की अध्यक्षता में लगाया गया। इसमें सांभरलेक सहायक कृषि अधिकारी शंकरलाल जाट, कार्य पर्यवेक्षक गोपाल लाल कुमावत ने महिला कृषकों को खरीफ फसलों में बोआई से पूर्व एवं बोआई के लिए तकनीकी एवं विभागीय योजनाओं की जानकारियां दी। इस मौके पर ज्ञानार्जन परीक्षा हुई, जिसमें प्रथम स्थान पर आने वाली मधु देवी, द्वितीय पिंकी देवी तृतीय शांति देवी को पुरस्कृत किया गया। शिविर में 30 महिला किसानों ने भाग लिया।
आलीसरमें खेतों से 22 नोजल चोरी
हस्तेड़ा|चोरोंने बुधवार रात करीब 5 खेतों से 22 नोजल चुरा लिए।
इस घटना के बाद किसानों में पुलिस प्रशासन के खिलाफ भारी रोष फैल गया। नोजल चोरी हो जाने की सूचना पर हस्तेड़ा पुलिस चौकी से कांस्टेबल मदन लाल शर्मा जयप्रकाश ने मौके पर जाकर जानकारी ली।