- Hindi News
- 15 ऊंटों काे ठूंस ठूंस कर भर रखा था कंटेनर में
15 ऊंटों काे ठूंस-ठूंस कर भर रखा था कंटेनर में
ठूंस-ठूंसकर एक कंटेनर में भरे ऊंटों को पुलिस ने बुधवार रात्रि को पकड़कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।
हेड कांस्टेबल राजकुमार यादव बुधवार रात्रि को गश्त पर थे कि कोटपूतली नीमकाथाना मार्ग पर मुख्य चौराहे के पास नीमकाथाना की अोर से रहे एक कंटेनर को रुकने का इशारा करने पर पहले तो चालक ने कंटेनर को भगाने की कोशिश की लेकिन वह सफल नहीं हो सका। पुलिस ने कंटेनर को रुकवाकर उसकी तलाशी ली। इस पर उसमें ठूंस-ठूंस कर 15 ऊंट भरे हुए थे। पुलिस ने कंटेनर को जब्त कर ऊंटों को सुपुर्दगी नामे के तहत सुरक्षित सौंपे हैं, जबकि चालक हरियाणा के नूंह निवासी शाहिद मेव फिरोजपुर निवासी इश्क खां काे गिरफ्तार करते हुए मामला दर्ज कर लिया है।