पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चोरी के आरोप में बिजली ठेकेदार गिरफ्तार

चोरी के आरोप में बिजली ठेकेदार गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दौसाबिजली निगम स्टोर से सामान के मामले में पुलिस ने गुरुवार को बिजली ठेकेदार राहूवास निवासी दौसा जगदीश मीणा (32) को गिरफ्तार किया। पुलिस को आरोपी ठेकेदार जगदीश मीणा के खिलाफ चोरी में शामिल होने के सबूत मिले हैं। आरोपी ने निगम स्टोर से 4 लाख रुपए का सामान चुराकर कबाड़ी को बेचा है। पुलिस ने दबिश देकर आरोपी जगदीश मीणा को घर से गिरफ्तार किया। चोरी में शामिल कबाड़ी जगदीश खटीक पुलिस से फरार चल रहा है। पुलिस कंट्रोल रूम दौसा से सूचना मिलने पर थाना पुलिस ने 11 सितंबर को जमुवाय माता मंदिर रामगढ़ बांध के पास दौसा से चोरी का माल लेकर रही पिकअप को जब्त किया था। पुलिस ने पिकअप में 2 लाख 65 हजार रुपए का माल बरामद किया था। कोटपूतली बूचाहेड़ा मोहल्ला निवासी विनोद कुमार खटीक (35) को गिरफ्तार किया, जबकि दो आरोपी फरार हो गए थे। पूछताछ के दौरान आरोपी विनोद ने पुलिस को बताया कि कबाड़ी जगदीश खटीक ने पिकअप में सामान भेजा है। ठेकेदार ने एक कर्मचारी को एक लाख रुपए देकर माल चोरी कराया है।