पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

न्यूज इनबॉक्स

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर ब्राह्मण समाज के चुनाव स्थगित

कोटपूतली | नगरब्राह्मण समाज की गुरुवार को भगवान परशुराम मंदिर में नगर उपाध्यक्ष सुरेश चंद शर्मा की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें 28 सितंबर को होने वाले चुनाव को स्थगित करने का निर्णय लेते हुए अग्रिम कार्रवाई के लिए जिला कार्यकारिणी से विचार विमर्श करने पर सहमति जताई गई। बैठक में संरक्षक किशोरी लाल शर्मा, अनिल शर्मा, जनार्दन शर्मा, मातादीन पुजारी, रामोतार गौड़, दिनेश शर्मा, सुमन शर्मा, गोपाल शर्मा आदि विप्र बंधुओं ने विचार व्यक्त किए।

पेयजलयोजनाओं के लिए ढाई करोड़ स्वीकृत

कोटपूतली | राज्यसरकार ने विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में पेयजल योजनाओं के लिए ढाई करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत की। क्षेत्रीय विधायक राजेन्द्र सिंह यादव ने बताया कि खेड़की वीरभान के लिए एक करोड़, जीण गौर, पुरुषोत्तमपुरा धंवाली गांव के लिए 50-50 लाख की राशि पेयजल योजनाओं के लिए स्वीकृत की है। इस राशि से इन गांवों में पानी की टंकी, बोरिंग पेयजल लाइन बिछाई जाएगी।

अग्रसेनजयंती धूमधाम से मनाने का निर्णय

कोटपूतली | अग्रवालसमाज समिति की गुरुवार को अग्रसेन भवन में समिति अध्यक्ष अजय गोयल की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें 25 सितंबर को अग्रसेन जयंती धूमधाम से मनाने का निर्णय किया गया। मंत्री राजेश बंसल ने बताया कि जयंती के उपलक्ष्य में महिला मंडल 20 21 सितंबर को महिलाओं बच्चों के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे। उपाध्यक्ष अशोक गोयल ने बताया कि 23 सितंबर को समाज की विभिन्न प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा। 25 सितंबर को सवेरे अग्रसेन महाराज की शोभायात्रा शाम 5 बजे समाज का वार्षिक अधिवेशन वृद्धजन सम्मान समारोह होगा। इसमें कोषाध्यक्ष नृसिंह दास, सदस्य असीम, रजनीश, कैलाश, रामप्रकाश, दिलीप, मुरलीधर, प्रेमचंद, योगेश, पूरणमल, गजेंद्र सहित समाज के कई लोगों ने विचार व्यक्त किए।

स्काउट-गाइडका वार्षिक अधिवेशन 20 को

कोटपूतली | राजस्थानराज्य भारत स्काउट गाइड के स्थानीय संघ का शनिवार को शिव सरस्वती उच्च माध्यमिक विद्यालय में वार्षिक अधिवेशन होगा। सचिव ओमप्रकाश भार्गव ने बताया कि अधिवेशन में नवीन कार्यकारिणी के चुनाव भी होंगे।

स्वच्छतासप्ताह मनाने का निर्णय

बस्सी | उपखण्डमुख्यालय पर ब्लॉक सत्रीय अधिकारियों की बैठक के दौरान आगामी 25 सितम्बर से 2 अक्टूबर की अवधि