- Hindi News
- अिधकारियों को फटकारा कार्रवाई का िदया भरोसा
अिधकारियों को फटकारा कार्रवाई का िदया भरोसा
जयपुरग्रामीण सांसद राज्य वर्धन सिंह राठौड़ ने गुरुवार को सरकारी लवाजमे के साथ क्षेत्र की विभिन्न ग्राम पंचायतों में जनसुनवाई की। अधिकारियों के काम नहीं करने की शिकायत पर सांसद ने उन्हें मौके पर ही फटकार लगाते हुए जनता के काम तुरंत करने की हिदायत दी। सभी ग्राम पंचायतों में सांसद का अभूतपूर्व स्वागत हुआ। ग्रामीणों की समस्याएं सुनते हुए मौके पर ही अधिकारियों से उनका निस्तारण कराया। सवेरे कस्बे से निकलने के दौरान क्षतिग्रस्त सर्विस लेन को देखते हुए उन्होंने एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर सुभाष जानू को फटकार लगाते हुए तुरंत सर्विस लेन ठीक करने के निर्देश दिए।
सांसद ने केन्द्रीय परिवहन राज्य मंत्री कृष्णपाल सिंह से भी फोन पर चर्चा करते हुए कोटपूतली की क्षतिग्रस्त सर्विस लेन के बारे में अवगत कराया। केंद्रीय मंत्री ने शीघ्र कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया। इसके बाद ग्राम गोपालपुरा में जनसुनवाई की। यहां ग्रामीणों ने गांव में पशु स्वास्थ्य केन्द्र खुलवाने पीएससी को क्रमोन्नत करवाने की मांग की। सांसद गोपालपुरा में हाल ही डेंगू रोग से प्रभावित लोगों से भी मिले ओर उनके हाल चाल जाने। ग्राम कल्याणपुरा खुर्द में जनसुनवाई के दौरान सबसे अधिक बिजली की समस्याएं आने पर मौके पर उपस्थित बिजली निगम के एक्सईएन पी.के.मेहरडा़ को फटकारा। लोगों ने पटवारी हल्का की भी शिकायत की जिस पर सांसद ने एसडीएम को तुरंत पटवारी के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए।
ग्राम पंचायत कंवरपुरा में ग्रामीणों ने जयपुर-दिल्ली एनएच-8 पर अंडरपास बनवाने की मांग की। भालोजी ग्राम की सैकडों महिलाओं ने आकर ग्राम का रास्ता बंद होने का आरोप लगाते हुए सांसद से मौका मुआयना करने की गुहार लगाई।
सांसद ने मौका मुआयना करते हुए पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को तुरंत रास्ता खुलवाने के निर्देश दिए। ग्राम कुजौता भैंसलाना में ग्रामीणों ने सांसद का स्वागत किया। ग्रामीणों ने सांसद को ग्रासिम इंडस्ट्रीज प्रबंधन पर शोषण करने का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि ग्रासिम प्रबंधन तो उन्हें रोजगार उपलब्ध करा रहा है और ही उनकी पुनर्वास व्यवस्था कर रहा है। सांसद ने पूरे प्रकरण की जांच करवाने मामले से राज्य सरकार को अवगत कराने की बात कही।
विधानसभा प्रभारी बनवारी लाल यादव, भाजपा जिला मंत्री मुकेश गोयल, मनोज भूषण, बजरंग लाल