पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मेरिट में आने वाले छात्र को मिलेगा सोने का सिक्का

मेरिट में आने वाले छात्र को मिलेगा सोने का सिक्का

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटपूतली| मलपुराके राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में गुरुवार को आयोजित बैठक में भामाशाह ने स्कूल के मेरिट में आने वाले छात्र को सोने का सिक्का देने की घोषणा की।

प्रधानाचार्य लालचंद यादव ने बताया कि भामाशाह हीरालाल गुर्जर ने स्काउट के लिए टेंट वास्ते 75 सौ रुपए वर्ष 2015 में मेरिट में आने वाले छात्र को सोने का सिक्का प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण होने वाले छात्रों को चांदी का सिक्का देने की घोषणा की।

टीमेंप्रतियोगिता के लिए रवाना

शाहपुरा| कस्बेके दीवान बालिका उच्च माध्यिक विद्यालय में कबड्डी प्रशिक्षण शिविर पूर्ण होने पर खिलाडी़ टोंक के मालपुरा में होने वाली राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए रवाना हो गई। प्रधानाचार्य वीणा गुप्ता शारीरिक शिक्षक श्वेता वर्मा ने बताया कि राज्यस्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का प्रशिक्षण 13 सितंबर से विद्यालय में शुरू हुआ। इसमें 17 19 वर्ष में 24 खिलाडी प्रशिक्षण ले रहे थे। प्रशिक्षण 17 सितंबर को पूर्ण हो गया। इनमें से 7 छात्राएं स्थानीय विद्यालय की है। प्रशिक्षण पूर्ण होने पर खिलाडी़ मालपुरा में होने वाली राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने के रवाना हो गए।

धुएंसे छात्राओं काे हुई परेशानी

शाहपुरा | राजकीयसीनियर बालिका विद्यालय में गुरुवार को बेकार कागज, कपड़े अन्य सामग्री जलाने से उठे धुएं के गुबार से छात्राओं को भारी परेशनी उठानी पड़ी।

हालांकि प्रधानाचार्य ने कचरा जलाने की बात कहते हुए बिना अनुमति के कचरा जलाने पर एक अध्यापिका से नोटिस देकर स्पष्टीकरण मांगा है। प्रधानाचार्य बीणा गुप्ता की बिना अनुमति अध्यापिका सुनीता चौधरी ने पुराने कागज, कपडे़ अन्य सामग्री जला दी थी। बीणा गुप्ता का कहना है कि विद्यालय में उनकी बिना अनुमति कचरा जलाने वाली अध्यापिका सुनीता चौधरी को कारण बताओ नोटिस िदया है।