- Hindi News
- आम रास्ता खराब होने पर लोगों ने िकया िवरोध प्रदर्शन
आम रास्ता खराब होने पर लोगों ने िकया िवरोध-प्रदर्शन
मनोहरपुर| ग्रामपंचायत खोरालाड़खानी में गांव से लेकर भैरूबाबा के स्थान पर जाने वाले करीब दो किलोमीटर लंबा आम रास्ते पूरी तरह खराब होने से नाराज ग्रामीणों ने गुरुवार को विरोध प्रदर्शन किया सरपंच जगदीश धोबी को अवगत कराकर सड़क बनवाने की मांग की। यह कच्च रास्ता काफी ऊबड़-खाबड़ है। इसमें काफी मात्रा में मिट्टी पड़ी हुई है जो बारिश में कीचड़ की शक्ल अख्तियार कर लेती है। यहां काफी मात्रा में प्रतिदिन दूर दराज से भक्त आते हैं। उन्हें आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस सड़क को बनवाने के लिए कई बार पंचायत की बैठक में ग्रामीणों ने प्रस्ताव लिखवाए,किन्तु सड़क बनवाने की दिशा में कोई कार्रवाई नहीं की जा रही। इससे नाराज ग्रामीणों ने विरोध- प्रदर्शन किया सरपंच सड़क निर्माण कराने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि शीघ्र सड़क का निर्माण नहीं किया गया तो ग्रामीण पंचायत का घेराव करेंगे। इस पर सरपंच ने शीघ्र उच्चाधिकारियों को अवगत कराकर सड़क बनवाने का आश्वासन दिया।
शिविरमें बने 158 भामाशाह कार्ड
शाहपुरा| कस्बेके कृषि उपज मंडी परिसर में गुरुवार को पालिकाध्यक्ष कृपाशंकर शर्मा की अध्यक्षता में वार्ड 8 का भामाशाह शिविर हुआ। इसमें 158 भामाशाह कार्ड तैयार किए गए। ईओ सतीशचंद भातरा राजस्व कर्मचारी सोहनलाल यादव ने बताया कि शिविर में यूको बैंक,यूनियन बैंक स्टेट बैंक ने 143 बैंक खाते खोलें। इसके अलावा 51 पेंशनरों का भौतिक सत्यापन, 5 राशनकार्ड शुद्धिकरण, 5 निशक्तजनों का सर्वे किया गया। शिविर शुक्रवार को भी होगा। मनोहरपुर नायब तहसीलदार प्रेमसिंह, पालिका उपाध्यक्ष शीलादेवी सहित कई लोग मौजूद थे।
भामाशाहशिविर गांव के मध्य में लगाया जाए
कोटपूतली| नारेहड़ाके ग्रामीणों ने 20 22 सितंबर को गांव में लगने वाले भामाशाह शिविर को गांव के मध्य राजकीय बालिका स्कूल में करवाने की मांग की। शिविर गांव की आबादी से दूर राजीव गांधी सेवा केन्द्र में प्रस्तावित है। ज्ञापन में उपसरपंच पार्वती देवी, वार्ड पंच राधेश्याम जांगिड़, प्रकाश देवी, बिमला, प्रदीप कुमार आदि ने बताया कि राज्य सरकार के भामाशाह शिविर के लिए राजीव गांधी सेवा केन्द्र भवन को तय कर रखा है लेकिन यह केन्द्र गांव की आबादी से दूर दो किमी की दूरी पर स्थित है। इस केन्द्र पर पहुंचने का भी सुगम नहीं होकर कीचडय़ुक्त मार्ग है।