कृषि उपज मंडी में शव मिलने से सनसनी
कोटपूतली| कृषिउपज मंडी में सोमवार को शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर सैकड़ों लोग एकत्र हो गए। पुलिस ने शव को बरामद कर बीडीएम अस्पताल की मोर्चरी में शिनाख्त के लिए रखवाया है। देररात शव की अशोक (30) पुत्र रामकरण मीणा निवासी डूंगा का नांगल थाना पातल तहसील नीमका थाना के रूप में शिनाख्त हुई। पोस्टमार्टम मंगलवार सवेरे बीडीएम हॉस्पिटल में होगा। एसएचओ लक्ष्मीकांत शर्मा ने बताया कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला लगता है, लेकिन मौके पर मृतक का धड़ सिर अलग-अलग मिलना हत्या कर शव फेंके जाने की ओर इशारा करता है। पुलिस सभी दृष्टि कोणों से जांच कर रही है। मृतक के शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया गया है। शव करीब 15 दिन पुराना है जो बुरी तरह क्षतविक्षत है।
जानलेवाहमला
तूंगा| लालपुरागांव में तीन दिन पहले हुए जमीनी विवाद में सोमवार को एक पक्ष के लोगों ने मामला दर्ज कराया है। थानाप्रभारी राजेन्द्र शर्मा ने बताया कि नजदीकी लालपुरा गांव के बाबूलाल शर्मा ने मामला दर्ज कराया है। गांव के ही रामचन्द्र शर्मा, कैलाश शर्मा, मदनलाल, हितेश कुमार, हरिओम, लोकेश कुमार, गौरव, शांति देवी, सीता देवी, तुलसी देवी, ललिता, रेखा, गोपाली आदि लाठी, कुल्हाड़ी, डंडे, दातली अन्य हथियार लेकर आए। उन्होंने उनके खेत में खड़ी ग्वार की फसल को नष्ट किया। मना करने उन्होंने जानलेवा हमला कर दिया।