पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • धोखाधड़ी का अाराेपी गिरफ्तार

धोखाधड़ी का अाराेपी गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटपूतली| अपनेदादा का नाम बदलकर एसडीएम न्यायालय में दुरुस्ती का वाद प्रस्तुत कर धाेखाधड़ी के अारोपी को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। गत दिनों गोपालपुरा निवासी सुरेश गुर्जर ने अमरसिंह पुत्र सवाई सिंह गुर्जर को आरोपी बनाते हुए न्यायालय में परिवाद दायर कर बताया था कि ग्राम गोपालपुरा में उसकी 91 एकड़ जमीन मथुरा पुत्र लादू गुर्जर से तबादले में 13 साल पहले प्राप्त की थी। तहसील कार्यालय में विनिमय पत्र लिखकर सब रजिस्ट्रार कार्यालय में पंजीयन कराया था।

प्रार्थी के हक में नामांतरण होकर राजस्व रिकॉर्ड में अमल हो गया था लेकिन आरोपी अमर सिंह ने 14 मई 2013 को एसडीएम न्यायालय में रिकॉर्ड दुरुस्ती का वाद प्रस्तुत करते हुए स्वयं को मथुरा पुत्र लादू रावत का पोता बताते हुए दायर कर दिया जबकि वास्तविकता में आरोपी अमरसिंह का दादा सुल्तान गुर्जर था। परिवाद में परिवादी ने इस कथन के आधार पर भूमि हड़पने का आरोप लगाते हुए धोखाधड़ी के खिलाफ न्यायालय में कानूनी कार्रवाई पर न्यायालय ने पुलिस को परिवाद भेजकर मामला दर्ज करने के आदेश दिए थे। पुलिस ने सोमवार को आरोपी अमरसिंह पुत्र सवाई सिंह गुर्जर को गिरफ्तार कर लिया।

पितापुत्रों को पीटा

शाहपुरा | निठारानिवासी एक व्यक्ति ने पांच जनों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कराया है। ग्रामीण बलराम डालूराम जाट ने बताया कि सूरजभान, रामकरण, भागीरथ अशोक, धर्मेंद्र एक राय होकर उसके घर के सामने आए और उसे एवं उसके बच्चों के साथ मारपीट एवं गाली गलौच की।

लापतािकशोर बरामद

अजीतगढ़| ग्रामदिवराला के एक 16 वर्षीय िकशोर को पुलिस ने सोमवार को कोटा से बरामद कर लिया। थाना प्रभारी सुरेन्द्र सिंह दे गड़ा के अनुसार दिवराला निवासी गिरधारीलाल मीणा ने 20 नवम्बर 2013 को थाने में अपने 16 वर्षीय पुत्र जो नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।