पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दिल्ली हाइवे पर टैंकर पलटा, गैस रिसाव, ट्रैफिक रोका, जाम

दिल्ली हाइवे पर टैंकर पलटा, गैस रिसाव, ट्रैफिक रोका, जाम

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दिल्ली-जयपुर हाइवे की दिल्ली लेन पर शनिवार देर सायंकाल ज्वलनशील प्रोपेन गैस के भरे टैंकर के पलट जाने उससे हो रहे गैस के रिसाव से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस प्रशासन के आलाधिकारियों ने मोर्चा संभालते हुए अनेक जगह से ट्रैफिक डाइवर्ट किया। समाचार लिखे जाने तक हाइवे पर जाम लगा हुआ था।

गुजरात के जामनगर से इस गैस से भरा एक टैंकर हरियाणा के बावल शहर जा रहा था कि पनियाला फ्लाईओवर से पहले तूड़ी से भरे एक ट्रक द्वारा अचानक साइड दबा लिए जाने से टैंकर अनियंत्रित होकर हाइवे पर पलट गया। उसमें से गैस के रिसाव से अफरा तफरी की हालत बन गई।

सूचना पर पहुंची एएसपी कमल शेखावत, डीएसपी महमूद खान, कोटपूतली एसएचओ रवीन्द्र प्रताप सिंह, पनियाला एसएचओ विजेन्द्र सिंह मौका स्थल पर पहुंचकर आलाधिकारियों को घटनाक्रम से अवगत कराते हुए दमकल को सूचना दी तथा ट्रैफिक को रुकवाते हुए बहरोड शाहपुरा पुलिस को सूचना देकर ट्रैफिक का डायवर्जन कराया। टैंकर चालक सोनू ने अधिकारियों को बताया कि प्रोपेन गैस का रिसाव होने पर चार किलोमीटर के क्षेत्र में आग लगने हवा जहरीली होने का खतरा पनप जाता है। मामले की गंभीरता को देखते हुए हाइवे के दोनों ओर 5-5 किलोमीटर दूर ही यातायात को रुकवा दिया तथा आसपास के लोगों को अलर्ट कर दिया। तथा ग्रासिम फैक्ट्री से फायर ब्रिगेड फायर तकनीकी टीम अन्य का भी सहयोग लिया। गनीमत यह रही कि प्रोपेन गैस के भारी होने से रिसाव कम हुआ एवं आग भी नहीं लगी। इससे जान-माल को किसी भी प्रकार का नुकसान नहीं पहुंचा।

जाममें फंसे रहे लोग

इसदौरान हाइवे पर कई किलोमीटर लम्बा जाम लगने पर पुलिस ने जयपुर की ओर से रहे यातायात को शाहपुरा एवं दिल्ली की ओर से रहे यातायात को बहरोड़ के पास से डाइवर्ट करवाया। इस दौरान चौकी गोरधनपुरा में भी राजमार्ग पर पुलिस ने यातायात को रोक दिया। साथ ही घटना स्थल के आसपास स्थानीय सडकों स्टेट हाईवे पर भी पुलिस ने करीब 10 किलोमीटर तक यातायात को रुकवा दिया। बाद में गैस का प्रभाव कम होने पर क्षतिग्रस्त टैंकर को क्रेन की सहायता से मौके से हटाकर साइड में खड़ा करवा कर यातायात शुरू करवाया। समाचार लिखे जाने तक दिल्ली की ओर जा रहा ट्रैफिक जाम कोटपूतली जयपुर की ओर रहा यातायात जाम बहरोड़ तक पहुंच चुका था। जिसको खुलवाने के लिए पुलिस मौके पर जुटी हुई थी। पनियाला एसएचओ विजेन्द्र सिंह ने बताया कि एहतियात के तौर पर टैंकर को क्रेन की सहायता से खुले खेत में खडा करवाया जा रहा है। तकनीकी टीम आने के बाद ही कुछ कहना संभव हाे पाएगा।

कोटपूतली. हाइवेपर पलटा टैंकर, जिसे क्रेन की सहायता से उठाया जा रहा है। (दाएं) लगा जाम।

खबरें और भी हैं...