26 सौ लीटर डीजल सहित पिकअप जब्त
कोटपूतली| ग्रामदादूका के पास पुलिस ने 26 सौ लीटर अवैध डीजल के ड्रमों से भरी पिकअप जब्त कर चालक को गिरफ्तार किया। इस पर खाद्य विभाग के प्रवर्तन अधिकारी कुशाल बिलाला ने थाने में मामला दर्ज कराते हुए बताया कि पुलिस ने वाहनों की जांच के दौरान डीजल के ड्रमों से भरी एक पिकअप गाड़ी पकड़ कर 26 सौ लीटर अवैध डीजल जब्त किया। पिकअप चालक ढाणी तन दुदाबास निवासी मोहनलाल गुर्जर से कागजात के बारे में पूछताछ करने पर संतोषजनक जवाब वैध दस्तावेज नहीं दिए जाने पर पिकअप में भरे ड्रमों में हरियाणा से लाया हुआ 26 सौ लीटर अवैध डीजल जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया है।