कोटपूतली में बिजली चौपाल में 24 मामले हल
कोटपूतली| बिजलीनिगम की ओर से शनिवार को एईएन कार्यालय में बिजली चौपाल हुई। इसमें उपभोक्ताओं की 38 शिकायतें प्राप्त होने पर उन्हें दर्ज कर मौके पर ही 24 प्रकरणों का निस्तार कर दिया गया, जबकि शेष 14 प्रकरणो पर कार्रवाई करने के लिए संबंधित को निर्देशित किया गया। एईएन जेपी बैरवा ने बताया कि 14 शिकायते बिजली बिलो की त्रुटि से संबंधित आईं। इनका मौके पर ही सेटलमेंट करते हुए 87 हजार रुपए का क्रेडिट नोट काटा गया। 3 शिकायतें ट्रांसफॉर्मर बदलने की आई, जिनका मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। नारेहड़ा जेईएन मनोहर सिंह यादव, सिटी जेईएन दीपक मिश्रा उपस्थित थे। बिजली निगम की सतर्कता टीम ने शनिवार को कस्बें सहित आधा दर्जन गांवो में दबिश देकर 21 कनेक्शन काटे। एईएन बैरवा ने बताया कि लंबे समय से इन उपभोक्ताओं की तरफ करीब साढे 6 लाख रुपए की बकाया चल रही थी। यह कार्रवाई कस्बे सहित चिमनपुरा, अजीतपुरा गांवों में की गई।