पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • विधायक राजेन्द्र सिंह यादव के जिलाध्यक्ष बनने पर बधाइयां

विधायक राजेन्द्र सिंह यादव के जिलाध्यक्ष बनने पर बधाइयां

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
क्षेत्रीयविधायक राजेन्द्र सिंह यादव को राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा जयपुर जिला देहात कांग्रेस कमेटी का जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर बधाइयां देने वालों का तांता लगा रहा। यादव ने शनिवार सुबह से ही निजी आवास कांग्रेस कार्यालय पर लोगों की बधाइयां स्वीकार की। कोटपूतली विधानसभा क्षेत्र से पहली बार किसी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को संगठन में जिलाध्यक्ष बनाया गया है। यादव ने कहा कि वे जिलेभर में कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने में किसी प्रकार की कसर नहीं छोड़ेंगे। इसके लिए उन्होंने सभी जाति,वर्गों समाजों को साथ लेकर चलने की प्रतिबद्धता भी जताई।

बधाई देने वालों में युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव भीम पटेल, युवा रेवॉल्यूशन अध्यक्ष मनोज चौधरी, ब्लॉक अध्यक्ष बुधराम सैनी उदयवीर सिंह तंवर, नगर अध्यक्ष एड. अशोक आर्य, युकां नेता विराट यादव, विधि प्रकोष्ठ के एड.अमीलाल यादव एड. रामकिशन शर्मा, सुदरपुरा ढ़ाढ़ा सरपंच नरसी गुर्जर, पूर्व उप प्रधान रामेश्वर रावत, रघुवीर यादव, पूर्व सरपंच धर्मपाल रावत,एड. भोजराज यादव, किसान नेता सोहन सिंह शेखावत, गुलशन सैनी, डालचन्द वर्मा, मूलचन्द यादव, मुस्ताक खान, सेढुराम कसाना, राजवीर यादव, रोहिताश लाम्बा, मुनानुद्दीन कुरैशी, कबुल यादव, सुबेसिंह जाट, पार्षद प्रहलाद वाल्मिकी, गिरधारी गुरूजी, मनोज पण्डित, किरोड़ी यादव, सुमित शर्मा, छात्रसंघ अध्यक्ष रवि यादव, प्रकाश यादव, इन्द्राज सैनी समेत अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे।

कोटपूतली. विधायकके जिलाध्यक्ष बनने पर उनका स्वागत करते कांग्रेसी कार्यकर्ता।

खबरें और भी हैं...