पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 47 स्कूलों के खाली भवनों को दिया जाएगा किराए पर

47 स्कूलों के खाली भवनों को दिया जाएगा किराए पर

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कार्यालय संवाददाता| कोटपूतली

एकीकरण प्रक्रिया के बाद खाली हुए स्कूल भवन जल्द ही किराए के रूप में आमदनी का जरिया बनेंगे। इससे इन भवनों को उपयोग भी हो सकेगा। शिक्षा विभाग ने क्षेत्र में खाली भवनों की वास्तविक स्थिति जानने के लिए सभी नोडल अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी है। प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार क्षेत्र में एकीकरण के बाद 47 स्कूलों के भवन खाली पड़े हैं। इनका किसी प्रकार का उपयोग नहीं हो रहा है। सरकार का अब इनकी ओर ध्यान गया है। शिक्षा विभाग ने इन भवनों का उपयोग करने का निर्णय लिया है। पिछले दिनों सरकार ने सभी कलेक्टरों को पत्र भेजकर कार्रवाई कराने के निर्देश जारी किए थे। इस पर यहां के बीईईओ कार्यालय ने जांच कर पाया कि क्षेत्र 47 भवन खाली हैं। एकीकरण के दौरान क्षेत्र में करीब 100 स्कूल प्रारंभिक से माध्यमिक शिक्षा में मर्ज हुए थे। इसमे से वर्तमान में समन्वित हुए स्कूलों के करीब 47 भवन खाली पड़े हैं। सरकार की मंशा है कि इन भवनों के सही उपयोग के साथ नियमित रखरखाव पर आने वाले खर्च की व्यवस्था भवनों को किराए पर देकर की जाएं। इसमें प्राथमिकता अन्य सरकारी विभागों के कार्यालय को किराए पर देने की रहेगी।

इसलिएफिर से मांगी रिपोर्ट

बीईईओब्रजभूषण कौशिक ने बताया कि क्षेत्र में प्रारंभिक से माध्यमिक में करीब 100 स्कूल समन्वित हुए थे, लेकिन 47 स्कूलों के भवन ही खाली होने की जानकारी सामने आई। इतनी कम संख्या के कारण उच्च अधिकारियों के निर्देश पर फिर से वास्तविक रिपोर्ट जानने के लिए आदेश नोडल अधिकारियों को जारी किए हैं। सरकार के निर्णय से ग्रामीण क्षेत्रों में खाली स्कूल भवनों के उपयोग का लाभ ग्रामीणों को मिलने की उम्मीद जगी है। ग्रामीणों के लिए शादी ब्याह या अन्य सामाजिक कार्यक्रमों के लिए उपयुक्त जगह की कमी की समस्या दूर होगी। इससे मिलने वाली किराए की राशि सरकारी कोष के खाते में जमा होगी। अंतिम निर्णय कलेक्टर की गाइडलाइन के अनुसार ही होगा।

येभवन हैं खाली

प्रारंभिकजांच रिपोर्ट के अनुसार ग्राम चूरी, ढाणी स्वामियों की, बनेटी, चिमनपुरा, गोनेडा, पवाना अहीर, पुरूषोत्तमपुरा, सुंदरपुरा, भैंसलाना, राजनौता, देवता, छारदड़ा, बनार, नारेहडा, सांगटेडा, श्यामनगर, बालिका सांगटेडा, तीतासाली,शुक्लाबास, बालिका सुंदरपुरा, बीठलोदा, कूजोता, हरिजन बस्ती, नंगडा का तिबारा, आसपुरा, ऊपला पानेडा, रजावत नगर, ढाणी दायमा, रामसागर, न्यू कॉलोनी गोनेडा, चौलावा, बेरक्या, सुजातनगर, दतांरिया, प्रभाता की ढाणी, रामजीवाला हरिजन बस्ती ये सभी स्कूल प्राथमिक स्तर के है। इनके भवन अब खाली पडे हुए है। इस संबंध में बीईईओ ब्रजभूषण कौशिक ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर एक बार पुन:खाली भवनो की स्थिति जुटाई जा रही है। शीघ्र रिपोर्ट भिजवाई जाएगी।

कोटपूतली. बीईईओकार्यालय का भवन।

खबरें और भी हैं...