- Hindi News
- राहेड़ा टीम ने जीता वॉलीबॉल का अल्ट्राटेक कप
राहेड़ा टीम ने जीता वॉलीबॉल का अल्ट्राटेक कप
कोटपूतली| ग्रासीमजन सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में ग्राम मोहनपुरा में चल रही सात दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का सोमवार को समापन हुआ। इसमें फाइनल मैच में राहेड़ा टीम ने कल्याणपुरा खुर्द को तीन सेटों से हराकर दूसरी बार लगातार अल्ट्राटेक कप पर अपना कब्जा जमाया। इससे पहले सेमीफाइनल मैच में राहेड़ा ने बड़नगर कल्याणपुरा खुर्द की टीम ने कुड़ी की ढाणी टीम को पराजित किया। प्रतियोगिता में कुल 20 टीमों ने भाग लिया। मैन ऑफ दी मैच राजेश कुमार गुर्जर प्लेयर ऑफ दी टूर्नामेंट का खिताब कृष्ण कुमार गुर्जर को दिया।
समापन समारोह के मुख्य अतिथि ट्रस्ट के अध्यक्ष सीएस पांडे ने कहा कि खेल ग्रामीण क्षेत्रों में आपसी भाईचारे की भावना को बढ़ाते हैं। विशिष्ट अतिथि ट्रस्ट के सचिव नितिन वाडगे, कंपनी के वित्त प्रबंधक विजय छाबड़ा, प्रमुख सुरक्षा अधिकारी ओपी शर्मा, भूपेन्द्र सिंह, एमएस सिसाेदिया, ट्रस्ट के सीएसआर संजीव कुमार सिंह, मोहनपुरा सरपंच अशोक घोघड़, कंवरपुरा सरपंच जगदीश यादव, कूजोता सरपंच रामकरण मीणा, कल्याणपुरा सरपंच सावंत राम गुर्जर थे। अतिथियों ने विजेता खिलाड़ियों टीम को अल्ट्राटेक कप देकर सम्मानित किया।