बीईईओ ने कई स्कूलों का किया निरीक्षण
बीईईओ ने कई स्कूलों का किया निरीक्षण
भास्कर न्यूज | कोटपूतली
बीईईओजौहरीमल वर्मा ने सोमवार को कई स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। नवल कुशालपुरा के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में चल रहे रीडिंग कैंपेन के तहत 8वीं कक्षा में अध्ययनरत विद्यार्थी 5वीं कक्षा की अंग्रेजी की किताब नहीं पढ़ पाए। उनका शैक्षणिक स्तर कमजोर पाए जाने पर बीईईओ वर्मा ने संस्था प्रधान को शैक्षणिक स्तर बढ़ा़ने को कहा।
मोहनपुरा के राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल जोधपुरा के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय के खेल मैदानों का भी बीईईओ सरपंच अशोक घोघड़ ने निरीक्षण किया।
दोनों स्कूलों के खेल मैदानों पर अतिक्रमण पाए जाने पर संस्था प्रधानों को एसडीएमसी की बैठक तुरंत बुलाकर प्रशासनिक अधिकारियों को अवगत कराने के निर्देश दिए।