पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

न्यूज इनबॉक्स

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विराटनगर में 16 शाहपुरा में 17 को निकलेगी लाटरी

विराटनगर/शाहपुरा| आगामीपंचायतीराज चुनाव को लेकर विराटनगर में 16 एवं शाहपुरा में 17 दिसंबर को सरपंच वार्डपंचों की आरक्षण की लॉटरी संबंधित उपखंड अधिकारी कार्यालय में निकाली जाएगी। भागीरथ शर्मा ने बताया कि 16 दिसंबर को विराटनगर एसडीएम रणवीरसिंह गोदारा की देखरेख में पंचायत समिति क्षेत्र के 29 ग्राम पंचायतों के सरपंच वार्डपंचों की आरक्षण की लाटरी निकाली जाएगी। विधायक डॉ.फूलचंद भिंडा भी मौजूद रहेंगे। शाहपुरा एसडीएम गोपालसिंह ने बताया कि पंचायत समिति क्षेत्र की 33 ग्राम पंचायतों के सरपंच वार्डपंचों की आरक्षण की लॉटरी 17 दिसंबर को एसडीएम कार्यालय में निकाली जाएगी। इस दौरान शाहपुरा विराटनगर के विधायक मौजूद रहेंगे।

कोटपूतलीमें 15 को खुलेगी

कोटपूतली| पंचायतीराज संस्थाओं के होने वाले चुनाव को लेकर पंचायत समिति कोटपूतली के सरपंच एवं वार्ड पंचों के आरक्षण की लॉटरी 15 दिसंबर को सवेरे 11 बजे एसडीएम कार्यालय पर निकाली जाएगी। एसडीएम सुनील पूनिया ने बताया कि नवसृजित पावटा पंचायत समिति के सरपंच एवं वार्ड पंचों के आरक्षण लॉटरी 17 दिसंबर को सुबह 11 बजे एसडीएम कार्यालय कोटपूतली पर निकाली जाएगी।