पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रशासन की 7 घंटे की कार्रवाई फेल, 1 घंटे बाद फिर अतिक्रमण

प्रशासन की 7 घंटे की कार्रवाई फेल, 1 घंटे बाद फिर अतिक्रमण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटपूतली के प्रमुख मार्गों से हटाए ठेले और निर्माण

लंबे इंतजार के बाद सर्विस लेन के सहारे नाले का कार्य शुरू

कोटपूतली | लंबेइंतजार के बाद जयपुर-दिल्ली एनएच-8 का निर्माण कर रही कंपनी ने सर्विस लेन के सहारे नाले का निर्माण शुरू कर दिया है। पहले चरण में पानी निकासी के लिए नाले का निर्माण किया जाएगा। इसके बाद सर्विस लेन बनाई जाएगी। चार साल से सर्विस लेन का निर्माण नहीं होने से कस्बे वासियों के अलावा हजारों वाहन चालकों को उड़ती धूल के बीच जहां गुजरना पड़ रहा था वहीं राजमार्ग के सहारे बनी दुकानों में दिनभर धूल जमा होने से व्यापारी परेशान थे। निर्माण कंपनी ने दिल्ली से जयपुर वाली सर्विस लेन पर नाले का निर्माण शुरू कर दिया है। निर्माण कंपनी के एल.आर.सिंह ने बताया कि इस लेन पर नाला बनने के बाद सर्विस लेन का कार्य शुरू किया जाएगा। बाद में जयपुर से दिल्ली वाली लेन पर भी नाला बनाकर सर्विस लेन का निर्माण किया जाएगा।

कोटपूतली. जयपुर-दिल्लीराजमार्ग के सहारे बन रहा नाला।

कोटपूतली | नगरपालिकाप्रशासन की ओर से शुक्रवार को एक बार पुन: मुख्य मार्गों से अस्थायी अतिक्रमण हटाए गए। ईओ हरिसिंह वर्मा की अगुवाई में शुरू हुए अभियान के तहत मुख्य चौराहे से शहर के प्रमुख मार्गों में लगी दो दर्जन ठेलियों को जब्त करते हुए रास्ते में बनी कई सीढिय़ों को ध्वस्त किया गया। अतिक्रमण हटाने के दौरान कई बार व्यापारियों से पुलिस की हल्की झड़प भी हुई। पुलिस प्रशासन की सख्ती के चलते उनकी बात नहीं बनी।

बस्सी | जयपुर-गंगापुरस्टेट हाइवे पर बस्सी चक से कृषि मंडी तक गुरुवार को सात घंटे तक चली कार्रवाई खत्म होने के महज घंटे भर में ही अतिक्रमणकारी फिर से अपनी पुरानी जगह पर डटे।

गुरुवार को सात घंटे तक चली कार्रवाई में सार्वजनिक निर्माण विभाग के नेतृत्व में उपखंड प्रशासन ने जयपुर गंगापुर स्टेट हाइवे पर बस्सी चक से कृषि मंडी तक अतिक्रमण हटाए थे। वहीं शाम ढलते ढलते इन लोगों ने वापस दुकानें पूरी तरह जमा ली। शुक्रवार को पूरा दिन बीत जाने के बावजूद प्रशासन की ओर से इनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई।

एकतरफाकार्रवाई की शिकायत की जाएगी : पूर्वपंचायत समिति सदस्य गणेशनारायण पोटल्या ने गुरुवार की अतिक्रमण हटाओ अभियान को एकतरफा कार्रवाई बताई। एक शिष्ट मंडल ने कलेक्टर एवं मुख्य सचिव से एसडीएम की मनमानी की शिकायत करन