क्रशर मुनीम से डेढ़ लाख लूटे
कोटपूतली | ग्रामनारेहड़ा के एक क्रशर पर कार्यरत एक मुनीम से हथियारों की नोक पर गुरुवार रात डेढ़ लाख रुपए लूट लिए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार श्याम बोहरा कंपनी में कार्यरत मुनीम रेवत सिंह राजपूत ने बताया कि रात्रि को कार सवार में तीन बदमाशों ने आकर रोडी का भाव पूछा और अकस्मात चाकू पिस्टल की नोक पर अलमारी की चाबी मांगकर उसमें रखे डेढ़ लाख रुपए लूटकर ले गए।
अस्पतालसे बाइक चोरी : कस्बेके संजीवनी अस्पताल के सामने खड़ी बाइक चोरी होने का थाने में मामला दर्ज हुआ। पुलिस के अनुसार बडाबास मोहल्ला निवासी राजीव दर्जी ने बताया कि अस्पताल में वह किसी परिजन से मिलने गया था। बाइक अस्पताल के सामने खड़ी कर लौटा तो नहीं मिली।
पुलिसने 10 वाहनों का चालान (शाहपुरा) : कस्बेके पीपली तिराहे पर गलत दिशा में वाहन चलाना चालकों को शुक्रवार को महंगा पड़ गया। पुलिस ने 10 बाइकों को जब्त कर लिया। थानाप्रभारी अमीर हसन ने बताया कि पीपली तिराहे पर गलत दिशा में वाहन चलाने की शिकायतें लगातार मिल रही है।