पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 3996 अभ्यर्थियों ने लगाई दौड़, 292 पास

3996 अभ्यर्थियों ने लगाई दौड़, 292 पास

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुंडाकेसीआईएसएफ कैंपस में चल रही सेना भर्ती रैली के चौथे दिन शुक्रवार को विराटनगर और जमवारामगढ़ तहसील के 3996 अभ्यर्थियों ने दौड़ लगाई जिसमें 292 अभ्यर्थी सफल हुए। रैली के दौरान सेना इंटेलीजेंस के अधिकारियों ने दवाइयां जब्त की। रैली स्थल के बाहर बनाए गए कंट्रोल रूम में प्रशासनिक पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। सवेरे अभ्यर्थियों से सेना इंटेलीजेंस ने काफी मात्रा में दवाइयां जब्त की और बाद में उन्हें नष्ट कर दिया गया।

दौड़ में सफल रहे अभ्यर्थियों का सेना मेडिकल कोर की चिकित्सकीय टीम ने मेडिकल परीक्षण किया। बाद में अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच की गई। भर्ती रैली के चौथे दिन ट्रैक पर दौड़ खत्म होने के बाद ग्राउं में चितकबरा सांप निकल आया जिसे सेना के जवानों अभ्यर्थियों ने मिलकर मार दिया।

आजनहीं होगी दौड़

राज्यसरकार के एक साल का कार्यकाल पूरा होने पर जयपुर में कार्यक्रम होने के कारण प्रशासनिक अधिकारियों के व्यस्त रहने से शनिवार को सेना भर्ती रैली नहीं होगी।

आमेर. कुंडासीआईएसएफ कैंपस में सेना भर्ती में अभ्यर्थियों की शारीरिक जांच करते सेना के अधिकारी।