- Hindi News
- पंचायत चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करेगी कांग्रेस
पंचायत चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करेगी कांग्रेस
कोटपूतली| कांग्रेसप्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट ने कहा कि राजस्थान विश्वविद्यालय में मिली जीत के बाद युवा छात्र वर्ग का पार्टी के प्रति रुझान बढ़ा है। साथ ही कांग्रेसियों में भी नया जोश का संचार हुआ है। उन्होंने पंचायतीराज चुनाव में कांग्रेस पार्टी के शानदार प्रदर्शन के लिए कार्यकर्ताओं को अभी से तैयारी शुरू कर देने को कहा। पायलट शुक्रवार को जयपुर-दिल्ली राजमार्ग पर ग्राम मोलाहेडा बस स्टैंड पर स्वागत समारोह में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष सावंत गुर्जर, छात्रसंघ अध्यक्ष अध्यक्ष प्रकाश यादव, ओबीसी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सेढूराम कसाना, मालीराम, पूर्व प्रधान भौंरेलाल बागड़ी, मायाराम चनेजा, कृष्ण कुमार, महेश सोडा, ओमप्रकाश कांवर, सतपाल कसाना, हरिराम आदि उपस्थित थे।
विराटनगर|कार्यकर्ताचुनाव की तैयारी में अभी से जुट जाए। ये बात पायलट ने शुक्रवार दोपहर अलवर तिराहे पर जयपुर से बहरोड जाते समय पार्टी कार्यकर्ताओं को कही। उन्होंने कहा कि युवा ही देश का भविष्य है। रामकरण सिंधु, भीम सहन दो राता, बिहारी चनेजा, सुरेश फागणा, रामसहाय गुर्जर, दांता राम सिंधु, श्रवण लाल गुर्जर आदि मौजूद थे।
पावटा|कांग्रेसप्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट का कस्बे के मुख्य बसस्टैंड पर शुक्रवार को जयपुर से बहरोड जाते समय प्रदेश सचिव इन्द्राज गुर्जर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस दौरान प्रदेशाध्यक्ष पायलट ने पंचायत चुनाव की तरफ इशारा करते हुए कार्यकर्ताओं को अभी से तैयारी में जुट जाएं।