हिंदू सम्मेलन को सफल बनाने पर चर्चा
शाहपुरा| कस्बेकी इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में गुरुवार देर शाम विहिप, बजरंग दल सहित हिंदू संगठनों की रूपेश कौशिक की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें 28 दिसंबर को कोटपूतली में होने वाले हिंदू सम्मेलन को सफल बनाने के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, भाजपा, विद्या भारती, धर्म जागरण के अतिरिक्त गायत्री परिवार, शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) के कार्यकर्ताओं से आह्वान किया। सम्मेलन के लिए वाहन व्यवस्था पर विचार विमर्श किया गया। विहिप के केदार मल टांक ने कहा कि जिले में हो रहे धर्मान्तरण के लिए एसडीएम को ज्ञापन दिया जाएगा। बैठक में रमेश शर्मा, मुकेश कुमावत, केशव टांक, मुकेश जाट, कैलाश शर्मा, प्रकाश रोलानिया, ताराचंद चौधरी आदि मौजूद थे।
कोटपूतली| विश्वहिन्दू परिषद के मंत्री केदार मल टांक ने 28 दिसंबर को प्रस्तावित हिन्दू सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को एकजुट रहने की नसीहत देते हुए कहा कि समाज उत्थान के लिए हिन्दुओं को जात-पात की भावना से ऊपर उठकर आगे आना होगा। टांक शुक्रवार को विहिप के स्वर्ण जयंती वर्ष के कार्यक्रमों के निमित्त कोटपूतली में प्रस्तावित विराट हिन्दू जिला सम्मेलन के संबंध में आरएसएस कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बताया कि हिन्दू सम्मेलन राजकीय सरदार सीनियर सेकंडरी उच्च माध्यमिक विद्यालय में होगा, जिसमे 20 हजार लोगों के पहुंचने का लक्ष्य रखा गया है। जिलाध्यक्ष पूरणमल भर गड़ ने बताया कि सम्मेलन में कोटपूतली जिले के अंतर्गत बहरोड, नीमराना, बानसूर, कोटपूतली शहर देहात, पावटा, शाहपुरा एवं विराटनगर क्षेत्र के लोग हिस्सा लेंगे।