प्रधानाध्यापक पर लगा गबन का आरोप
प्रधानाध्यापक पर लगा गबन का आरोप
कोटपूतली| राहेड़ाके राउमावि में छात्राओं को साइकिल के लिए मिलने वाली राशि में देरी करने का मामला अभी शांत नहीं हुआ था कि ग्रामीणों ने प्रधानाध्यापक पर स्कूल विकास के लिए मिली राशि गबन करने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री को ज्ञापन िदया। ज्ञापन में राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) उपशाखा के सभाध्यक्ष दाताराम गुर्जर, रामोतार गुर्जर आदि ने लिखा कि छात्रा प्रोत्साहन राशि को प्रधानाध्यापक ने सात माह से दबाए रखा। जब ग्रामीणों ने विरोध किया तो प्रधानाध्यापक ने साइकिल खरीदने के लिए राशि वितरित की। इसके अलावा छात्रवृत्ति की राशि वितरण में भी कई अनियमितताएं की। ग्रामीणों ने पूरे मामले की जांच करवाकर दोषी प्रधानाध्यापक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की।