पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पार्षद ने बाबू को दी जान से मारने की धमकी

पार्षद ने बाबू को दी जान से मारने की धमकी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटपूतली| अपनेचहेतों के सफाई ट्रैक्टर सप्लाई के फर्जी बिल पास नहीं करना उस समय एक बाबू को महंगा पड़ गया, जब आरोपी पार्षद ने लगातार चार दिन से फोन पर अभद्र गालियां दी। हद तो तब हो गई जब पार्षद ने मोबाइल पर जान से मारने की धमकी तक दे डाली। बाबू ने थाने में शिकायत देकर पार्षद के खिलाफ राजकार्य में बाधा मारपीट करने के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। पांच माह पूर्व भी इस पार्षद ने सफाई कार्मिकों से मारपीट अभद्र व्यवहार किया था। इसे लेकर सफाई कार्मिकों ने कई दिनों तक सफाई कार्य का बहिष्कार किया था और हड़ताल पर चले गए थे। बाद में करीब सात दिन बाद तत्कालीन प्रशासनिक अधिकारियों के हस्तक्षेप पार्षद के माफी मांगने पर मामला शांत हुआ था। पालिका में कार्यरत कनिष्ठ लिपिक बाबूलाल धोबी ने बताया कि पार्षद राजेन्द्र मीणा के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। थानाप्रभारी वीरेन्द्र सिंह राठौड़ का कहना है कि मामले को जांच में रखा गया है।