भीड़ कंट्रोल के लिए पुलिस लगाई
कालाडेरा में पहले दिन ही उमड़ी भीड़
राडावासपंचायत भवन परिसर में सोमवार को भामाशाह योजनांतर्गत शिविर का आयोजन तहसीलदार कैलाश नायक के मुख्य आतिथ्य सरपंच श्रीराम व्यास की अध्यक्षता में हुआ। तेज धूप होने के बावजूद लोगों की दिनभर भीड़ लगी रही।
भीड़ अधिक आने से शिविर में तीन जगह व्यवस्था कर लोगों से सहयोग करने की अपील की। सचिव बृजेन्द्र शर्मा ने बताया कि शिविर में 589 महिलाओं के भामाशाह कार्ड नामांकित किए। 234 आधार कार्ड, 174 बैंक खाते खोले गए। तहसीलदार कैलाश नायक बीडीओ रेखारानी व्यास ने भामाशाह योजना के उद्देश्यों की जानकारी दी। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए महिला पुलिस जाब्ता लगाया।
कोटपूतली: कई निराश लौटे
कोटपूतली | ग्रामनारेहड़ा में सोमवार को दो दिवसीय भामाशाह नामांकन शिविर अव्यवस्थाओं के बीच संपन्न हुआ। शिविर में ग्रामीणों की अधिक भीड़ जाने कंप्यूटर तकनीकी कार्मिकों के अप्रशिक्षित बार-बार खराब होने से लोगों को फायदा नहीं मिल पाया। सैकड़ों महिलाएं पुरुष अपनी बारी का इंतजार करते हुए मायूस लौट गए। दिन में अनेक बार ऐसे अवसर आए जब ग्रामीण अपनी बारी में आने के लिए धक्का-मुक्की कर बैठे, पुलिस ने व्यवस्थाओं को संभालते हुए व्यवस्थाओं को सुधारने की अनेक बार कोशिश की, लेकिन ग्रामीणों की भीड़ के आगे उनके प्रयास नाकाफी सिद्ध हो रहे थे। इस मौके पर तहसीलदार प्रभुदयाल शर्मा, बीडीओ डॉ. राजेश मीणा, सचिव अजय शर्मा, सरपंच कांता देवी, सरपंचपति श्योचंद सहित पुलिस प्रशासन मौजूद था।
शाहपुरामें 114 कार्ड बने
शाहपुरा | कस्बेके खाते डी स्कूल में सोमवार को नगरपालिका के वार्ड 9 का भामाशाह शिविर पालिकाध्यक्ष कृपाशंकर शर्मा की अध्यक्षता में हुआ। अधिशासी अधिकारी सतीश भातरा राजस्व कर्मचारी सोहनलाल यादव ने बताया कि शिविर में 114 भामाशाह कार्ड गए।
कालाडेरा. पंचायतपरिसर में आयोजित शिविर में उमड़े लोग।
अमरसर. राड़ावासग्राम पंचायत में सोमवार को आयोजित भामाशाह शिविर में कार्ड बनाने के लिए बड़ी संख्या में उमड़े लोग।