- Hindi News
- अग्रसेन जयंती पर होंगी प्रतिभाएं सम्मानित
अग्रसेन जयंती पर होंगी प्रतिभाएं सम्मानित
अग्रवालसमाज की कैलाश चन्द्र गुप्ता की अध्यक्षता सोमवार को हुई बैठक में 25 सितम्बर को अग्रसेन जयंती समारोह में समाज के मेधावियों का सम्मान कवि सम्मेलन करना का निर्णय किया गया। सह संयोजक सुशील गोयल ने बताया की सर्वसम्मति से जयंती समारोह में शिक्षा मंत्री के निजी सहायक दीपक नंदी, एसई जयपुर पी.के.मित्तल, आशीष सर्राफ, एच.एल.गुप्ता, अशोक बंसल को अतिथि बुलाने का निर्णय किया गया।
कार्यक्रम की रूपरेखा बताते हुए प्रदीप गोयल ने बताया कि कस्बे में सवेरे 6 बजे प्रभात फेरी, दोपहर में झंडारोहण, शोभायात्रा सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। कवि सम्मेलन में उत्तरप्रदेश के हुक्का बिजनौरी सौरभ, फरीदाबाद से राजेश खुशदिल, भीलवाड़ा से महेंद्र मतवाला, खाटूश्यामजी से गजेंद्र, लाज कौशल कवयित्री मोनी दलवी आदि को बुलाने पर चर्चा की गई। बैठक में छगन लाल गोयल, नवल कुमार गोयल, नरेन्द्र कुमार, नितिन बंसल आदि मौजूद थे।
जाहोतामें जनसंपर्क
जाहोता | क्षेत्रमें पं.दीनदयाल उपाध्याय की 25 सितम्बर को धानक्या गांव में होने वाले जयंती समारोह में भाजपाइयों को अधिकाधिक संख्या में भाग लेने के लिए आमेर सरपंच परिषद अध्यक्ष पप्पू लाल सैनी, रामनिवास घोसल्या, पप्पू कुमावत, भवानी सिंह टाटियावास, सुवालाल घोसल्या, फूलचंद सोलेट, हरदेव यादव, प्रहलाद यादव आदि से जनसंपर्क किया।
फैंसीड्रेस प्रतियोगिता में मुस्कान प्रथम
कोटपूतली | अग्रसेनजयंती महोत्सव को लेकर अग्रवाल समाज समिति की ओर से रविवार को अग्रसेन भवन में कई कार्यक्रम हुए। महिला मंडल की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में मुस्कान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। निर्णायक मंडल की सदस्य रेखा गोयल, ममता अग्रवाल रेखा मित्तल ने बताया कि भव्य मित्तल द्वितीय रही। 7 से 11 साल के ग्रुप में परी बंसल प्रथम वृतिका मित्तल द्वितीय रही। बैलून गेम प्रतियोगिता में अक्षय अग्रवाल पीयूष अग्रवाल ने प्रथम एवं साक्ष्य रितिक ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इससे पहले मेहंदी प्रतियोगिता में काफी महिला समाज की बालिकाओं ने भाग लिया।
कोटपूतली. अग्रसेनभवन में आयोजित प्रतियोगिताओं में भाग लेते बालक।