- Hindi News
- कश्मीर बाढ़ पीड़ितों के लिए धन संग्रह करेगी भाजपा
कश्मीर बाढ़ पीड़ितों के लिए धन संग्रह करेगी भाजपा
भाजपा किसान मोर्चा ने बनाई कमेटी
कार्यालय संवाददाता | शाहपुरा
कस्बेके हनुमन निवास बाग में रविवार को भाजपा के जिलाध्यक्ष डीडी कुमावत ने विधान सभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक ली।
मनोहपुर मंडल के महामंत्री उपेंद्र आत्रेय ने बताया कि कुमावत ने जन संघ के संस्थापक पंड़ित दीनदयाल की जयंती 25 सितंबर को मनाने, जम्मू कश्मीर में बाढ़ पीड़ितों के लिए हर विधानसभा क्षेत्र से एक-एक लाख रुपए का धन संग्रहण करने की जिम्मेदारी सौंपी। वहीं कार्यकर्ताओं ने सरकारी कार्यालयों में जमे कांग्रेस कार्यकाल के अधिकारियों की ओर से कार्यकर्ताओं की कोई सुनवाई नहीं करने पर उनका स्थानांतरण करवाने सहित कई मुद्दों पर चर्चा की। बैठक में पालिकाध्यक्ष कृपा शंकर शर्मा, जिला महामंत्री हिम्मत सिंह चौहान, मंडल अध्यक्ष पवन व्यास, राम प्रताप सैनी, पूर्व अध्यक्ष बंशीधर यादव, एडवाेकेट राकेश मोहन शर्मा, ईश्वर कुलदीप, ताराचंद चौधरी, रविश खटाणा, उदय सिंह सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
जम्मूत्रासदी प्रभावितों की मदद करेंगे भाजपाई
कोटपूतली | भाजपानगर एवं देहात मंडल के कार्यकर्ताओं की रविवार को मोरीजावाला धर्मशाला में भाजपा जिलाध्यक्ष दीनदयाल कुमावत की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें 25 सितंबर को पंड़ित दीनदयाल उपाध्याय की 98वीं जयंती उनके मूल गांव धानक्या में मनाने का निर्णय लेते हुए प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से 500 कार्यकर्ताओं को लेकर पहुंचने की जिम्मेदारी मंडल अध्यक्षों को सौंपी गई।
कुमावत ने जम्मू त्रासदी से प्रभावित लोगों की मदद के लिए भाजपाइयों से आगे आकर धनराशि एकत्र करने का आह्वान करते हुए प्रत्येक विधानसभा से एक-एक लाख रुपए की राशि एकत्र करने का लक्ष्य दिया। भाजपा विधानसभा प्रभारी बनवारी लाल यादव, नगराध्यक्ष रघुवीर गोयल, सुरेश मोठूका, कैलाश पंसारी, मनोज भूषण, बाबूलाल अलोरिया, बजरंग लाल शर्मा, विक्रमसिंह तंवर, अशोक योगी, सुभाष गुर्जर, भवानी शंकर छीपा, सुंदरपाल सिंह, मनोज शर्मा, सुभाष शर्मा, हीरालाल रावत, यादराम जांगल, मुकेश सराधना, अब्दुल सतार खां, राजेन्द्र राही सा आदि उपस्थित थे।
पेंशनसमाज भी करेगा सहयोग
प्रागपुरा | पेंशनर्ससमाज की कस्बे में शनिवार को मोतीलाल गुप्ता की अध्यक्षता घीसा सिंह के मुख्य आतिथ्य में बैठक हुई।
रामदयाल टांक ने बताया की सर्वसम्मति से निर्णय किया गया, हाल