राशन डीलर का लाइसेंस सस्पेंड
राशन डीलर का लाइसेंस सस्पेंड
आंधी| जिलारसद अधिकारी रामावतार गुर्जर ने रायपुर प्रथम के राशन डीलर का मनमानी कर नियम विरूद्व राशन सामग्री को एक निजी दुकान में रखवाने से कालाबाजारी की आशंका के कारण प्राधिकार पत्र निलंबित कर दिया। डीलर लोकेश कुमावत ने बीपीएल एवं एपीएल के लिए आए गेहूं के 320 कट्टे नजदीकी एक निजी दुकान में रखवा दिया था। इसकी लोगों ने प्रशासनिक अधिकारियों को शिकायत की। कालाबाजारी की आशंका को देखते हुए एसडीएम ने पुलिस जाब्ता सहित मौका मुआयना किया और जांच प्रवर्तक निरीक्षक कुशाल बिलाला को सौंपी। उनकी रिपोर्ट पर डीएसओ ने डीलर का प्राधिकार पत्र निलंबित कर दिया।
प्रधानाध्यापकको अनुपस्थित रहने पर नोटिस थमाया
कोटपूतली| ग्रामसरूंड के रानीवाला राजकीय उच्च प्राथमिक स्कूल के प्रधानाध्यापक को अनुपस्थित रहना उस समय महंगा पड़ गया जब बीईईओ सोमवार सवेरे निर्धारित समय के कुछ देर बाद ही स्कूल पहुंच गए। प्रधानाध्यापक को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए कार्यालय में तलब किया है। बीईईओ जौहरीमल वर्मा ने बताया कि सवेरे 10:15 बजे प्रधानाध्यापक रणजीत सिंह स्कूल नहीं पहुंचे थे।
अवैधबंदूक के साथ पकड़ा
प्रागपुरा| पुलिसने सोमवार को भूरीभडाज ग्राम से एक जने को बिना लाइसेंस की टोपीदार बंदूक के साथ गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी हरिपाल सिंह राठौड़ ने बताया कि हरिराम बावरिया पुत्र पांचू राम को बिना लाइसेंस की बंदूक लेकर घूमते हुए गिरफ्तार किया। इसी प्रकार पुलिस ने एक अन्य मामले में दांतिल गांव से मनरेगा श्रमिकों के साथ गाली गलौच करने के मामले में रमेश पुत्र सुरजा बावरिया निवासी तकीया बास थाना रेनवाल का गिरफ्तार किया।