पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अलवर गंगानगर के बीच फाइनल की जंग आज

अलवर गंगानगर के बीच फाइनल की जंग आज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एक आदेश ने बिगाड़ा सेमीफाइनल का गणित

कोटपूतली सीमेंट वर्क्स टीम ने भैंसलाना टीम को हराया

कस्बेके राउमावि के खेल मैदान में चल रही 17 वर्षीय 59वीं राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में एक आदेश ने प्रतियोगिता के सेमीफाइनल के मैचों का पूरा गणित बिगाड़कर रख दिया। आदेश के चलते बिना सुपर लीग मैच खेले ही हनुमानगढ़ की टीम को शनिवार को वापस हनुमानगढ़ जाना पड़ा, लेकिन जब आयोजकों को पूरा मामला समझ में आया तो उन्होंने आनन फानन में हनुमानगढ़ फोन कर टीम को सोमवार को वापस बुलाकर एक ही दिन में उसके चार मैच खिला डाले, लेकिन आयोजकों की इस गफलत के चक्कर में प्रतियोगिता के सेमीफाइनल का पूरा गणित ही बिगड़ गया।

राउमावि के खेल मैदान में चल रही राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता के दौरान हनुमानगढ़ की टीम ने सुपर लीग में प्रवेश किया था। सुपर लीग के दौरान हनुमानगढ़ को तीन सुपर लीग के मैचों के अलावा स्थान प्राप्त करने के लिए अन्य मैच भी खेलना था। हनुमानगढ़ की टीम ने 13 सितंबर को सुपर लीग का एक ही मैच खेला था, लेकिन इसके बाद प्रतियोगिता संयोजक एवं प्रधानाचार्य ने टीम प्रभारी को उनके प्रतियोगिता में अन्य मैच नहीं होने की बात कही। साथ ही उनकी 13 सितंबर तक की स्थानीय विद्यालय में चल रही प्रतियोगिता में उपस्थिति दर्शाते हुए टीम को वापस जाने के आदेश जारी कर दिए। इसके चलते हनुमानगढ़ टीम 13 सितंबर को ही वापस रवाना हो गई, जबकि प्रतियोगिता की समय सारणी के तहत 14 सितंबर को हनुमानगढ़ को सुबह 10:30 बजे गंगानगर तथा शाम 4 बजे झुंझुनूं के साथ सुपर लीग मैच खेलने थे।

बार-बार माइक पर अनाउंस करने के बाद भी टीम के मैदान में नहीं पहुंचने पर टीम के आदेश के बाद हनुमानगढ़ जाने का मामला सामने आया। अपनी गलती छुपाने के चक्कर में निश्चित समय पर मैदान में नहीं पहुंचने के बावजूद हनुमानगढ़ टीम को वॉक आउट नहीं किया गया, जबकि नियमानुसार समय पर टीम के मैदान में उपस्थित नहीं होने पर प्रतिद्वंद्वी टीम को विजेता घोषित कर दिया जाता है।

उधर,मामला समझ में आने पर हनुमानगढ़ टीम को फोन कर वापस प्रतियोगिता में आकर सुपर लीग के मैच खेलने के लिए बुलाया गया।

ऐसेबिगड़ा समीकरण

प्रतियोगिताके दौरान रविवार को खेले गए मैचों की समय सारणी के अनुसार हनुमानगढ़ टीम के निश्चित समय पर नहीं पहुंचने पर प्रतिद्वंदी टीम को विजेता घोषित कर दिया जाता है। ऐसे