एटीएम पर 10 हजार छीनकर भागा
आमेर| पुलिसने सोमवार को एटीएम मशीन से 10 हजार रुपए लेकर भागे युवक को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार खाजोटिया (बिहार) निवासी महेश आमेर में रहता है। जानकारी के अनुसार 13 सितम्बर की रात को खादी भण्डार के सामने पीएनबी बैंक के एटीएम मशीन से रुपए निकाल रहा था कि पास खड़े मोहम्मद आशिक अनवर (19) निवासी रिठोडा, मेवात हरियाणा को हटाकर एटीएम मशीन से निकले 10 हजार लेकर कार से फरार हो गया। पीड़ित ने आमेर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।
लावारिसबाइक बरामद, आरोपी को जेल
कोटपूतली| पुलिसने सोमवार को फौजावाली स्कूल के खेल मैदान के पास एक लावारिस बाइक को बरामद किया। चार दिन पूर्व बाइक चोरी के आरोपी का सोमवार को रिमांड अवधि खत्म होने पर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। दूसरी ओर बाइक चोरी के आरोप में गिरफ्तार नौरंगपुरा निवासी कृष्ण की रिमांड अवधि खत्म होने पर उसे न्यायालय में पेश किया गया।
फर्जीबीमाधारक गिरफ्तार
शाहपुरा| पुलिसने सोमवार को हनूतपुरा निवासी वाहन के फर्जी बीमाधारक को गिरफ्तार किया। सुराणा निवासी बनवारी लाल जाट ने 10 जून 2014 इस्तगासा के जरिए मामला दर्ज कराया कि हनूतपुरा निवासी हीरालाल जाट से उसकी कमांडर जीप का बीमा करवाया था। जीप के 27 जून को दुर्घटनाग्रस्त होने पर जब वह बीमा कंपनी में क्लेम किया तो कंपनी ने बीमा फर्जी बताया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।
कानूनीकार्रवाई की मांग
अजीतगढ़| ग्रामसांवलपुरा-तंवरान की ढाणी पगथली के लोगों ने जिला परिषद के कार्यकारी अधिकारी सहित अन्य अधिकारियों को ज्ञापन भेजकर सरकारी सम्पत्ति को नष्ट करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की।