पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कश्मीर बाढ़ पीिड़तों के िलए धन संग्रह करेगी भाजपा

कश्मीर बाढ़ पीिड़तों के िलए धन संग्रह करेगी भाजपा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भाजपा किसान मोर्चा ने बनाई कमेटी

कोटपूतली | भाजपानगर एवं देहात मंडल के कार्यकर्ताओं की रविवार को मोरीजावाला धर्मशाला में भाजपा जिलाध्यक्ष दीनदयाल कुमावत की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें 25 सितंबर को पंड़ित दीनदयाल उपाध्याय की 98वीं जयंती उनके मूल गांव धानक्या में मनाने का निर्णय लेते हुए प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से 500 कार्यकर्ताओं को लेकर पहुंचने की जिम्मेदारी मंडल अध्यक्षों को सौंपी गई। कुमावत ने जम्मू त्रासदी से प्रभावित लोगों की मदद के लिए भाजपाइयों से आगे आकर धनराशि एकत्र करने का आह्वान करते हुए प्रत्येक विधानसभा से एक-एक लाख रुपए की राशि एकत्र करने का लक्ष्य दिया। भाजपा विधानसभा प्रभारी बनवारी लाल यादव, नगराध्यक्ष रघुवीर गोयल, सुरेश मोठूका, कैलाश पंसारी, मनोज भूषण, बाबूलाल अलोरिया, बजरंग लाल शर्मा, विक्रमसिंह तंवर, अशोक योगी, सुभाष गुर्जर, भवानी शंकर छीपा, सुंदरपाल सिंह, मनोज शर्मा, सुभाष शर्मा, हीरालाल रावत, यादराम जांगल, मुकेश सराधना, अब्दुल सतार खां, राजेन्द्र राही सा आदि उपस्थित थे।

पेंशनसमाज भी करेगा सहयोग

प्रागपुरा | पेंशनर्ससमाज की कस्बे में शनिवार को मोतीलाल गुप्ता की अध्यक्षता घीसा सिंह के मुख्य आतिथ्य में बैठक हुई। रामदयाल टांक ने बताया की सर्वसम्मति से निर्णय किया गया, हाल ही जम्मू-कश्मीर आपदा में देश के प्रधानमंत्री की अपील पर क्षेत्रीय पेंशनर्स सामूहिक सहयोग करेंगे। वरिष्ठ पेंशनर्स सम्मान समारोह 31 दिसम्बर को मनाने का भी निर्णय किया गया। कोषाध्यक्ष बनवारी लाल आर्य, रामसिंह यादव, ओमदत्त शर्मा, ब्रजमोहन शर्मा ,महेंद्र शर्मा आदि उपस्थित रहे।

जम्मू त्रासदी प्रभावितों की मदद करेंगे भाजपाई

कोटपूतली. मोरीजावालाधर्मशाला में आयोिजत भाजपाइयों की बैठक में उपस्थित पदाधिकारी।