पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पैदल राहगीर को बचाने के प्रयास में ट्रोला उलटा, फिर भी नहीं बची जान

पैदल राहगीर को बचाने के प्रयास में ट्रोला उलटा, फिर भी नहीं बची जान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर-दिल्लीएनएच-8 पर गुरुद्वार के सामने से रविवार दोपहर सड़क किनारे पैदल चल रहे एक व्यक्ति को बचाने के चक्कर में एक ट्रोला असंतुलित होकर पलट गया। इससे एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे के दौरान करीब आधे घंटे तक हाइवे बाधित रहा।

एएसआई बलवंत सिंह के अनुसार रविवार दोपहर में कस्बे के गुरुद्वारे के सामने से एक व्यक्ति जयपुर-दिल्ली हाइवे पर पैदल जा रहा था। इसी दौरान टाइल्स से भरकर रहा ट्रोला राहगीर को बचाने के चक्कर में असंतुलित होकर डिवाइडर से टकराते हुए पलट गया। इससे राहगीर भी ट्रोले से टकरा गया जिससे उसकी मौत हो गई। इससे करीब आधे घंटे तक हाइवे बाधित रहा। सूचना पर गश्ती दल के वीरेंद्र सिंह शेखावत पुलिस मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद जयपुर-दिल्ली हाइवे से जाम हटाकर यातायात सुचारु कराया। प्रागपुरा पुलिस ने शिनाख्त नहीं होने से लाश को कोटपूतली बीडीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया।