- Hindi News
- दिल्ली हाइवे पर ट्रक में आग, जयपुर लेन दो घंटे रही जाम
दिल्ली हाइवे पर ट्रक में आग, जयपुर लेन दो घंटे रही जाम
कोटपूतली | जयपुर-दिल्लीएनएच-8 पर केशवाना पुलिया के पास रोडवेज बस को बचाने के चक्कर में एक ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराया। टक्कर इतनी भीषण थी कि जबरदस्त धमाके की आवाज के साथ ट्रक ने आग पकड़ ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक परिचालक को जलते ट्रक से बाहर निकाला। इस दौरान करीब दो घंटे तक दिल्ली से जयपुर जाने वाली लेन पर जाम लग गया। इससे वाहनों को लंबी कतार लग गई। पुलिस के अनुसार जयपुर से दिल्ली की ओर रहा एक ट्रक रोडवेज बस को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर धमाके की आवाज के साथ डिवाइडर से टकराकर पलट गया। इससे ट्रक में आग लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक परिचालक को जलते ट्रक से बाहर निकालकर उन्हें बचाया तथा दमकल को मौके पर बुलाकर आग बुझाई। बाद में ट्रक को क्रेन की सहायता से साइड में करवाकर जाम खुलवाया।
कोटपूतली. शनिवारदेर रात जयपुर-दिल्ली एनएच-8 पर जला ट्रक।