काम की बात
कोटपूतली| राज्यसरकार ने कोटपूतली तहसील की ढाणी राजगढ़ को नवीन ग्राम घोषित किया है। ढाणी को गांव घोषित किए जाने से राज्य सरकार की समय-समय पर घोषित होने वाली सरकारी सुविधाओं में इजाफा होगा। विधायक राजेन्द्र यादव ने बताया कि राजगढ़ गांव में श्यामपुरा, राजावत नगर रावतों की ढाणी को शामिल किया गया है। हाल ही गांव के वेदप्रकाश शर्मा की अगुवाई में ग्रामीणों ने राजगढ़ को गांव का दर्जा दिए जाने की मांग को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन सौंपे थे।