पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चंदवाजी में दुकान के फिर टूटे ताले

चंदवाजी में दुकान के फिर टूटे ताले

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सूचना नहीं देना महंगा पड़ा, लगा 25 हजार जुर्माना

चंदवाजी | सूचनाआयोग जयपुर ने हाल ही जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिशासी अभियंता को ढाई साल में भी सूचना उपलब्ध नहीं करवाने पर 25 हजार का जुर्माना लगाया है। अचरोल निवासी गिरीराज दाधीच ने आरटीआई के तहत जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के जयपुर एक्सईएन जितेंद्र शर्मा से सभी उपखंडों में विभाग की पेयजल योजना की ग्रामवार टंकियां, सिटी सप्लाई में जोनवार सप्लाई नलों की संख्या कनेक्शनधारियों के नाम पते आदि जानकारी 17 जुलाई 2012 को मांगी थी। इसमें प्रथम अपील 22 अगस्त 2012 तथा दूसरी अपील 26 अक्टूबर 2012 को हुई, लेकिन अपीलार्थी के बार-बार सूचनाएं मांगने पर विभाग ने सूचनाएं नहीं दी। अपीलार्थी ने सूचना आयोग में प्रार्थना पत्र दिया। उधर, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के एक्सईएन जितेन्द्र शर्मा का कहना है कि ये तो कार्यालय संबंधी प्रकिया है। इतनी सारी बातें याद नहीं रहती है। सूचना समय पर नहीं पहुंची होगी तो जुर्माना लग गया होगा।

हार्डकौर अपराधी को जेल

प्रागपुरा| पुलिसने बुधवार को हार्ड कौर अपराधी को कोटपूतली न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। थाना प्रभारी हरिपाल सिंह राठौड़ ने बताया कि मिश्रा की ढाणी तन प्रागपुरा निवासी महेंद्र पुत्र शिंभु दयाल सैनी छह जिलों में हत्या, लूट, डकैती, नकबजनी आदि प्रकरणों में वांछित है जिसकी रिमांड अवधि पूरी होने पर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया।