सीसीटीवी कैमरे लगने का काम कोटपूतली में शुरू
कार्यालय संवाददाता। कोटपूतली
शहरकाे महफूज रखने की नीयत से सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने की पहल के बाद अब शहर की विभिन्न कॉलोनियों आम रास्तों पर गेट लगाने की मशक्कत की जा रही है।
मंगलवार को थाने में बैठक में इस मुद्दे पर गहनता से चर्चा करते हुए एक कमेटी गठित की। यह शीघ्र ही गेट लगाने वाले स्थानों को चिन्हित कर इस पर लगने वाला तकमीना बनाकर सौंपेगी, और शीघ्र ही विधायक कोष से गेट लगाने का कार्य शुरू होगा। बैठक में विधायक राजेन्द्र सिंह यादव ने सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए एसएचओ रवीन्द्र प्रतापसिंह की पहल व्यापारियों द्वारा उपलब्ध कराए गए कैमरों के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कोटपूतली क्षेत्र की भौगोलिक परिस्थिति इतनी विकट है कि अपराधी अपराध करके हाइवे से दूसरे राज्यों में प्रवेश कर जाता है। जिसे पकडा जाना किसी चुनौती से कम नहीं है। उन्होंने ऐसी पहल को लेकर कहा कि वे ऐसे विकास कार्यो में धन की कमी नही आने दंेगे। भाजपा जिला मंत्री मुकेश गोयल ने पिछले दिनों सरूंड में हुए एक वृद्धा की दुष्कर्म के बाद हुई हत्या के मामले का खुलासा करने पर कोटपूतली पुलिस की पीठ थपथपाते हुए कहा कि नि:संदेह ही ऐसे विकास कार्य अनवरत रूप से होने चाहिए। मुक्तिलाल मोदी स्मृति संस्थान के अशोक बंसल ने कस्बे में लगने वाले सीसीटीवी कैमरे गेट लगाने की योजना के लिए एसएचओ की पहल को सकारात्मक संदेश देने वाला बताया। उन्होंने बताया कि कॉलोनियों के गेट लगने से आमजन को राहत मिल सकेगी तथा चोरियों की घटनाओं पर अंकुश लग सकेगा। एसएचओ रवीन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि वे निरंतर शहर की कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रयासरत हैं। पिछले कई दिनो से शहर से जुआरियों शराबियो पर निरतंर कार्रवाई की जा रही है। ऐसे लोगों पवर निगरानी भी रखी जा रही है। बैठक में भाजपा नगर अध्यक्ष कैलाश पंसारी, सुरेश मोठूका, वासुदेव गुप्ता, रमेश जिंदल, सुभाष शर्मा, दिलीप मित्तल, जितेन्द्र चौधरी, रजनीश बंसल, किराणा व्यापार समिति के हरिराम सैनी, पंडित सूर्यकांत शर्मा, जगदीश तिलकधारी, दुर्गाप्रसाद सैनी, दिनेश मित्तल, अमरसिंह कसाना, पंडित लक्ष्मीनारायण शर्मा, सुभाष घोघड सहित अनेक व्यापारी संगठनो के पदाधिकारी उपस्थित थे।
कोटपूतली. थानेमें मंगलवार को आयोजित सीएलजी बैठक में उपस्थित गणमान्य नागरिक।