महिला से दुष्कर्म हत्या का आरोपी पुन: रिमांड पर
कोटपूतली | पुलिसने ग्राम सरूंड में 70 वर्षीय वृद्धा से दुष्कर्म कर उसकी हत्या किए जाने के मामले में आरोपी को मंगलवार को न्यायालय के समक्ष पेश कर उसे पुन: तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। एसएचओ रवीन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि 2 फरवरी की शाम को सरूंड में अपने खेत में काम करने गई एक 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला शांति देवी उर्फ सन्ती देवी के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी गई थी। मामले में पुलिस ने अलवर जिले के खेडली निवासी मुकेश उर्फ किशोरी उर्फ अशोक गुर्जर को शुक्रवार देर शाम गिरफ्तार कर लिया था।
लापतामां-बेटे का सुराग नहीं
कोटपूतली | पनियालापुलिस थाने में एक जने ने अपनी प|ी पुत्र के लापता हो जाने पर गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया है। पुलिस के अनुसार सांगटेडा निवासी रामफल पुत्र गिरधारी लाल बावरिया ने मामला दर्ज कराया कि 9 जुलाई 2015 को उसकी प|ी मीरा देवी उसके सात वर्षीय पुत्र के साथ लापता हो गई। मुझे आशंका है कि मेरी सास चिडावा निवासी तारावती ने ने मेरी प|ी को दूसरी जगह भेज दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।