पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भक्तों ने गोशाला में किया श्रमदान

भक्तों ने गोशाला में किया श्रमदान

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कस्बेकी श्री जयसिंह गौशाला में गौभक्तों ने मंगलवार को श्रमदान कर साफ सफाई की। उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों गौशाला समिति की बैठक में प्रति माह अमावस्या को श्रमदान करने का निर्णय लिया गया था। इसकी अनुपालना में समिति के पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं ने श्री जयसिंह गौशाला परिसर में साफ सफाई करते हुए श्रमदान किया।

इस मौके पर गौशाला अध्यक्ष नृसिंहदास अग्रवाल, दिलीप कुमार सोनी, सुरेश चंद मोठूका, प्रहलाद बंसल, ओमप्रकाश सारस्वत, नवल किशोर खंडेलवाल, मनोज गौड़, धर्मपाल सैनी, रहीस खान सहित अनेक गौभक्त उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...