पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शाहपुरा में स्वच्छता की अलख जगाएगा रथ

शाहपुरा में स्वच्छता की अलख जगाएगा रथ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कार्यालय संवाददाता | शाहपुरा

निर्मलभारत अभियान के तहत पंचायत समिति परिसर से शुक्रवार को राष्ट्रीय स्वच्छता जागरुक सप्ताह कार्यक्रम का शुभांरभ किया गया। इस मौके पर स्वच्छता रथ यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम में उप प्रधान शंभू लांबा, पंसस उपेंद्र व्यास, समदाराम गुर्जर, बीईईओ मोहन लाल जाट, रथ प्रभारी पीटीआई शंभू दयाल यादव, कवि कमल शर्मा आिद मौजूद थे। रथयात्रा शनिवार को ग्राम पंचायत घासीपुरा, मनोहरपुर, सुराणा, छारसा खोरा लाडखानी जाएगी।

उठायाचार टन कचरा

स्वच्छभारत सप्ताह के दूसरे दिन शुक्रवार को पालिका की ओर से कस्बे के कई वार्डों, सार्वजनिक स्थलों की साफ सफाई की गई। पालिका ईओ सतीशचंद्र भातरा ने बताया कि सफाई कार्य के दौरान 4 टन कचरा हटाया गया।

स्वच्छताके लगाए नारे

किशोपुराग्राम पंचायत राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय जाट का जोहड़ा में शुक्रवार को नोडल प्रभारी प्रकाशचंद्र ओसवाल के निर्देशन में विद्यार्थियों ने स्वच्छ भारत अभियान के तहत जन जागरुकता रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने हाथों में तख्तियां लेकर हमारा एक ही नारा हर घर में हो शौचालय, स्वच्छ भारत ही हमारी शान है के नारे लगाकर छात्रों ने ग्रामीणों को जागरुक कर नियमित साफ सफाई करने की अलख जगाई।

स्वच्छतारैली से संदेश

चन्दवाजी| ग्रामकंवरपुरा के राजकीय माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार को स्वच्छ भारत सप्ताह के तहत विद्यार्थियों ने स्वच्छता रैली निकाली। प्रभारी कैलाश गुर्जर ने बताया कि स्वच्छता जागरूकता रैली को प्रधानाध्यापिका तारा बुनकर ने हरी झंड़ी दिखाकर रवाना किया। रैली गांव के मुख्य चौराहों रास्तो से होते हुए वापस विद्यालय पहुंची। रैली के दौरान छात्र छात्राओं ने नारे लिखे हुई तख्तियां बैनर ले रखे थे। छात्रों ने गंदगी से फैलने वाली बीमारियों नुकसान के बारे में भी ग्रामीणों को जागरूक किया।

कोटपूतली/ प्रागपुरा| प्रधानमंत्रीनरेन्द्र मोदी के क्लीन इंडिया अभियान में जन चेतना जगाने के लिए उपखंड क्षेत्र में शुक्रवार को विभिन्न स्कूलों में स्वच्छता रैली निकाली गई। बीईईओ जौहरीमल वर्मा ने बताया कि ग्राम दांतिल के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय द्वारिकपुरा स्थित माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों ने अलग अलग स्वच्छता रैली निकाली जो गांव के मुख्य म