पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पायलट आपसी सद्‌भावना के प्रतीक

पायलट आपसी सद्‌भावना के प्रतीक

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
किसाननेता स्व. राजेश पायलट की जयंती बुधवार को राजकीय एलबीएस कॉलेज में पूर्व विधायक रामचंद्र रावत की अध्यक्षता में मनाई गई। वक्ताओं ने कहा कि स्व. पायलट सभी समाजों में आपसी सदभावना सहयोग के प्रतीक थे। उनके जीवन से प्रेरणा लेकर हमें आगे बढ़ना चाहिए।

इस मौके पर रामोतार कसाना, रामसिंह सीनेटर, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष संावत गुर्जर, मालीराम कसाना, राकेश कसाना, मुकेश, संजू आर्य, महेश, प्रोफेसर आरपी गुर्जर सहित अनेक लोग मौजूद थे। इससे पहले लोगो ने स्व. पायलट की प्रतिमा के आगे पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रृद्धांजलि दी

दूसरी ओर कांग्रेस नेता भीम पटेल की अगुवाई में स्वर्गीय पायलेट की जयंती पर राजकीय बीडीएम अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल वितरित किए गए इस मौके पर अस्पताल के पीएमओ डॉ के.एल. मीणा, श्रीराम सराधना, हरिराम लोमोड, डॉ. एस.के. अग्रवाल, महेश मीणा, रामफल, कमल योगी, कैलाश स्वामी सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित थे।

पावटा| पूर्वकेन्द्रीय मंत्री किसान नेता स्व.राजेश पायलट की जयंती अग्रवाल प्लाजा में बुधवार को प्रदेश कांग्रेस सचिव इन्द्राज गुर्जर की अध्यक्षता में मनाई गई इस दौरान वक्ताओं ने पायलट को किसानों गरीबों का मसीहा बताते हुए उनके जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर मनोज अग्रवाल, अजय सैनी, विजय यादव, राजकुमार सोनी, प्रकाश यादव, बनवारी आर्य सहित अनेक लोग मौजूद थे।

चंदवाजी| ग्रामदेवकाहरवाड़ा स्थित देवनारायण मंदिर में बुधवार के कांग्रेस के नेता राजेश पायलट की जयंती मंदिर निर्माण कमेटी के अध्यक्ष प्रभुदयाल सराधना की अध्यक्षता में मनाई गई। पायलट की प्रतिमा पर पुष्प चढ़ाकर याद किया गया।

सराधना ने कहा कि पायलट किसानों के मसीहा थे। किसानों के हितों के लिए उन्होंने हमेशा संसद में आवाज उठाते हुए भला होने की बात कहते रहते थे। उनके बिना आज किसान अपने आप को अकेला महसूस करने लगा है। इस मौके पर अखिल भारतीय युवा गुर्जर महासभा के जिला कार्यकारी अध्यक्ष हेमपाल भूमला, हनुमान पोषवाल, बाबूलाल सिंधू, रामपाल तंवर, रामधन तंवर, रामकिशन सराधना, रामरतन दौराता, विक्रम गुर्जर, श्रवण गुर्जर सहित ग्रामीण मौजूद थे।

कोटपूतली. स्वर्गीयराजेश पायलेट की जयंती पर बीडीएम अस्पताल में मरीजों को फल वितरित करते कांग्रेसी।

कोटपूतली. राजकीयएलबीएस पीजी कॉलेज में पायलेट की जयंती पर कार्यक्रम में पुष्प अर्पित करते नागरिक।

खबरें और भी हैं...