पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एसडीएम एवं जनप्रतिनिधियों ने किया श्रमदान

एसडीएम एवं जनप्रतिनिधियों ने किया श्रमदान

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्रामदूबली में बुधवार को एसडीएम अशोक कुमार योगी के मुख्य आतिथ्य में उपखण्ड स्तरीय अधिकारियों ने लोगों के साथ श्रमदान कर मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान के तहत तलाई खुदाई कार्य की शुरूआत की। जलग्रहण विकास एवं भू संरक्षण विभाग की ओर होने तलाई खुदाई के कार्य में सरपंच भगवंतीदेवी बिलोनिया, पंसस पूजा शर्मा, पूर्व सरपंच लल्लू लाल मीना ने 11-11 हजार, पूर्व सरपंच राजूदेवी शर्मा, उपसरपंच सीताराम गुर्जर ने 5100-5100 , ऑफिस कानूनगो सुरेश फौजदार ने 2100, प्रहलाद गुर्जर, रायसिंह गुर्जर, लक्ष्मण गुर्जर, हरफूल गुर्जर, गिर्राज गुर्जर, रघुवीर गुर्जर ने 1100-1100 रुपए का जनसहयोग दिया। इसके अलावा इन्हीं में से चार भामाशाहों ने 10 दिन के लिए अपने अपने ट्रैक्टर डीजल सहित काम के लिए देने की घोषणा की। साथ दो जनों ने तलाई खुदाई के कार्य में सहयोग के लिए दो जेसीबी दी। एसडीएम ने कहा कि दूबली गांव की तलाई को ऐसा स्वरूप दिया जाएगा कि तलाई को सदियों तक याद रखा जाएगा। अगर इसी तरह दूसरे गांवों में भी जन सहयोग मिलेगा तो हमारा भविष्य सुनहरा होगा। इससे पहले एसडीएम अशोक कुमार योगी, तहसीलदार मनमोहन मीना, बीडीओ डा. सुमन, जलग्रहण एईएन नरेन्द्र गर्ग, पंचायत समिति प्रसार अधिकारी कल्याणमल सहित ग्रामीणों जनप्रतिनिधियों ने खुदाई कर कार्य का शुभारंभ किया।

जलस्वावलंबन योजना में कर सकते हैं दान

शाहपुरा| जलसंरक्षण को लेकर चलाए जा रहे जल स्वावलंबन योजना में दान कर सकते है। इसके लिए जिला कलेक्टर के बैंक खाते में दान की राशि डलवा सकते है। एसडीएम भारत भूषण गोयल ने बताया कि जल स्वावलंबन योजना में भामाशाह स्वेच्छा से दान कर सकते है। उन्होंने भामाशाहों को कलेक्टर के पंजाब नेशनल बैंक के खाता संख्या 2208000100218729, आईएफसी कोड पीयूएनबी 0220800 में राशि दान कर सकते है। जमा राशि की फोटोकॉपी एसडीएम कार्यालय में जमा करवा दें।

दोलाख का सौंपा चेक

कोटपूतली| जलस्वावलंबन योजना के तहत भाजपा देहात जयपुर जिला की और से भाजपाइयों ने जयपुर सीएम को दो लाख रुपए का चैक सौंपा। प्रतिनिधि मंडल ने भाजपा जिलाध्यक्ष डीडी कुमावत, युवा माेर्चा अध्यक्ष अमित शर्मा, भाजपा विधानसभा प्रभारी बनवारी लाल यादव, नगर अध्यक्ष कैलाश पंसारी, सुरेश मोठूका, नरेन्द्र गुप्ता सहित अनेक भाजपाई शामिल थे।

कोटपूतली. योजनाके तहत सीएम को दो लाख का चेक सौंपते भाजपाई।

खबरें और भी हैं...