जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह आज
विराटनगर| पूर्वकेंद्रीयमंत्री राजेश पायलेट की जयंती पर आज बुधवार को कस्बे के प्रेम गार्डन में जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह आयोजित होगा। कांग्रेसी नेता भीमसहन दोराता ने बताया कि कार्यक्रम में पंचायतीराज नगरपालिका के वर्तमान पूर्व जनप्रतिनिधियों का सम्मान किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बानसूर विधायक एवं महिला कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष शंकुतला रावत होंगी एवं मुख्य वक्ता कोटपूतली विधायक राजेंद्रसिंह यादव होंगे। समारोह के विशिष्ट अतिथि पीसीसी सदस्य आलोक बेनीवाल होंगे। समारोह को लेकर मंगलवार को यूकां विधानसभाध्यक्ष महेश सिंधु,पोखरमल सैनी,फूलचंद सैनी सहित कई कार्यकर्ताओं ने कई गांवों का दौरा कर कार्यक्रम में शिरकत करने की अपील की।