पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जनता के सेवकों का सम्मान जरुरी : रावत

जनता के सेवकों का सम्मान जरुरी : रावत

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जैविक खेती पर जोर

बानसूरविधायक शकुंतला रावत ने कहा कि पायलट ने गरीब को हमेशा भगवान मानकर कार्य किया था। लोगों को जनता के सेवकों का भी समय समय पर समारोह आयोजित कर सम्मान करना चाहिए।

यह बात रावत ने बुधवार को कस्बे के प्रेम गार्डन में कांग्रेसी नेता भीमसेन दौराता की ओर से आयोजित राजेश पायलेट की जयंती पर जनप्रतिनिधियों का सम्मान समारोह के दौरान कही। समारोह के मुख्य वक्ता कोटपूतली विधायक राजेन्द्र यादव ने कहा कि पायलट ने हमेशा क्षेत्र के लोगों का सम्मान किया था।

पीसीसी सदस्य आलोक बेनीवाल ने कहा कि पायलट डॉ. कमला की अगुवाई में क्षेत्र का सही मायने में विकास हुआ था। उनके नेतृत्व में कार्यकर्ताओं को जो मान सम्मान मिलता था, जो कि वर्तमान में कहीं भी देखने को नहीं मिलता है। प्रधान शिंभूदयाल चांदोलिया ने कहा कि कांग्रेस सरकार के राज में गांव में हुई बोरिंगों को वर्तमान हटाने का कार्य कर रही है।

बोरिंगों के पास लगी ट्रांसफार्मर को हटाकर वीसीआर भरने का कार्य किया जा रहा है। यूथ कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष महेश सिंधू, जिला पार्षद सुमन मीणा, खामोश गुर्जर, पूर्व जिला पार्षद जगदीश मीणा, ब्लॉक अध्यक्ष वीरेंद्र सैन, नगर अध्यक्ष धीरेंद्र सैनी ने भी विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम के दौरान 150 जनप्रतिनिधियों का साफा माल्यार्पण के साथ राजेश पायलट का चित्र देकर सम्मान किया गया। इस दौरान यूथ कांग्रेस लोकसभा प्रवक्ता फूलचंद सैनी, प्रेम कुमार सैनी, भाबरु सरपंच पिंकी गुप्ता, बड़ौदिया सरपंच बालचंद रैगर, पंकज पाराशर, नौरंगपुरा सरपंच रामशरण गुर्जर, सहित अनेक लोग मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...