पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नैक टीम ने तीन दिन कॉलेज में रहकर जुटाए तथ्य

नैक टीम ने तीन दिन कॉलेज में रहकर जुटाए तथ्य

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कार्यालय संवाददाता | कोटपूतली

राजकीयएलबीएस पीजी कॉलेज में पिछले तीन दिन से चल रहा नैक टीम का निरीक्षण बुधवार को सांयकाल खत्म हो गया। कॉलेज के विकास के लिए यूजीसी से मिलने वाले अनुदान के लिए नैक टीम (नेशनल एसेसमेंट एंड एक्रिडिएशन काउंसिल) में शामिल तीन सदस्य प्रोफेसर मोहम्मद रजयूद्दीन, डॉ अलफोंसा वैटोली प्रोफेसर उमेश एम नायक की टीम पिछले तीन दिनो से कॉलेज में रहकर विभिन्न तथ्य जुटाते हुए अपनी रिपोर्ट बनाई। इसी रिपोर्ट के आधार पर कॉलेज को ग्रेड दी जाएगी। यदि कॉलेज को ग्रेड मिली तो करीब 5 करोड़ रुपए बी ग्रेड मिली तो दो करोड़ रुपए का अनुदान मिलेगा।

प्राचार्य डॉ ओपी गुप्ता ने टीम को कॉलेज के बारे में प्रजेंटेशन दिया। टीम ने आईक्यू एसी (इंटरनल क्वालिटी एसेसमेंट सेल) के साथ मीटिंग करते हुए विभिन्न विभागों का निरीक्षण किया और संचालन की जानकारी ली। नैक टीम ने कॉलेज मे संचालित एनसीसी, एनएसएस स्काउट के साथ ग्रुप फोटो खिचवाते हुए उनके विचारों से रूबरू हुए।

दूसरी और कॉलेज प्रशासन पिछले एक सप्ताह से इसी भरसक प्रयास में था कि टीम द्वारा किए गए एसेसमेंट से उन्हें अच्छी से अच्छी ग्रेड मिले ताकि यूजीसी से होने वाली फंडिंग ज्यादा हो और विद्यार्थियों को इसका फायदा भी हो। प्राचार्य डॉ ओपी गुप्ता ने बताया कि कॉलेज प्रशासन उनकी टीम द्वारा किए गए प्रयासों से ही यह कार्य सफलता पूर्वक संपन्न हो सका है। उन्होंने अपनी टीम को धन्यवाद देते हुए नैक टीम का आभार जताया।

कोटपूतली. नैकनिरीक्षण टीम को आवश्यक प्रतिवेदन देते प्राचार्य।

कोटपूतली. राजकीयएलबीएस पीजी कॉलेज में नैक टीम के साथ एनसीसी कैडेट।

खबरें और भी हैं...