81 किलोमीटर लंबे राजमार्ग पर तैनात होंगे हाइवे वार्डन
जयपुरदिल्ली हाइवे पर बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने बढ़ते अपराधाें पर अंकुश लगाने के लिए मंगलवार को यहां के पंचायत समिति के सभागार में जयपुर ग्रामीण एएसपी डॉ रामेश्वर सिंह के मुख्य आतिथ्य में हाइवे वार्डन स्कीम लांच की गई।
जयपुर ग्रामीण एसपी डॉ रामेश्वर सिंह ने बताया कि ये हाईवें वार्डन एनजीओ की तरह पुलिस से तालमेल रखते हुए यदि बेहतर प्रयास हुए तो निसंदेह ही अपराधों हादसों में कमी आने से कोई नही रोक सकता। पहले चरण में कोटपूतली क्षेत्र के 14 किलोमीटर, पनियाला थाना क्षेत्र के 18 किलोमीटर प्रागपुरा थाना क्षेत्र के 12 किलोमीटर तथा द्वितीय चरण में शाहपुरा के 27 किलोमीटर मनोहरपुर के 10 किलोमीटर हाइवे पर ये वार्डन तैनात किए जाएंगे।
वार्डन उन्हीं लोगों को बनाया जाएगा जो आपराधिक छवि के नहीं हो तथा हाइवे के समीप व्यापार कर रहे हो। एसपी ने बताया कि ये हाइवे वार्डन दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की मदद करने के साथ साथ वारदात की सूचना, यातायात जाम संदिग्ध गतिविधियों से तुरंत पुलिस को अवगत कराते हुए मदद करेंगे। एएसपी कमल शेखावत ने जयपुर दिल्ली हाईवें पर हो रही दुर्घटनाओं पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि जागरूकता यातायात नियमों की पालना से ही ऐसी घटनाओं में कमी लाई जा सकती है। एएसपी शेखावत ने अामजन से कहा कि हेलमेट डीटीओ पुलिस के डर के कारण नही बल्कि अपनी स्वयं की सुरक्षा के लिए लगाना चाहिए।
उन्होंने सड़क सुरक्षा के लिए आमजन को जागरूक होने की आवश्यकता जताते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा के नियमों की अनदेखी के कारण ही दुर्घटनाऐं होती है जिसके कारण कई लोगो की जान तक चली जाती है। अत: ऐसी बढती दुर्घटनाअों को रोकने के लिए हमे यातायात नियमों की पालना अवश्य करनी चाहिए। जयपुर से आई सहायता ग्रुप की चेयरमैन डॉ माया टंडन ने कहा कि यदि सडक हादसों में हुए घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचाया जाए तो उनका जीवन बचाया जा सकता है। नृसिंगकर्मी राजकुमार राजपाल ने विद्यार्थियों को सड़क दुर्घटना में घायलो की मदद करने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि हादसो में घायलों की मदद के लिए सभी को आगे आना चाहिए। इसके लिए सुुप्रीम कोर्ट के भी निर्देश है। इस दौरान लघु फिल्म हू विल हैल्प, शान हेलमेट आखिरी रस्म भी दिखाई गई।
एसएचओ रवीन्द्र प्रताप सिंह ने हादसों में घायल व्यक्ति की मदद करने का आह्वान करते हुए कहा कि ऐसे समय भीड़ का हिस्सा नही बनकर उसकी मदद करनी चाहिए। इस मौके पर अतिथियों ने आमजन को सडक सुरक्षा के नियमों की शपथ दिलाई। इस मौके पर अशोक बंसल, आशीष बंसल, मनोज दीवान सहित विभिन्न होटल ढाबो के मालिक उपस्थित थे।
कोटपूतली. लांचहुई हाइवे वार्डन स्कीम के उदघाटन समारोह को संबोधित करते जयपुर ग्रामीण एसपी डॉ रामेश्वर सिंह उपस्थित मंच।